Breaking
*प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित**संघर्ष के प्रतिक लाल झण्ड़ा लेकर सी.पी.आई. पहुंचा कोण्डागांव-माकड़ी ब्लॉक के गांवों में**महिला सहायता सेवाओं की समीक्षा हेतु सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर कोण्डागांव का किया गया निरीक्षण*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कोण्डागांव जिले के प्राचार्यों की विभागीय समीक्षा बैठक सम्पन्न*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 24 नवम्बर 2025*

जिला कार्यालय के सभागार में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई की अध्यक्षता में सोमवार विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी, जिसमें संयुक्त संचालक श्री एच. आर. सोम उपस्थित रहे। समीक्षा बैठक के एजेण्डा में जर्जर शाला भवनों की जानकारी, विभागीय पोर्टल में मूलभूत प्रविष्टि की जानकारी, शौचालय निर्माण व मरम्मत की अद्यतन जानकारी, जाति प्रमाण पत्र की जानकारी, न्यायालयीन प्रकरण के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही न्योता भोज की जानकारी, सायकल वितरण की जानकारी, एक पेड़ मां के नाम, स्वच्छ हरित विद्यालय, बिल्डथान पर चर्चा त्रैमात्तिक परीक्षाफल शिक्षक उपस्थिति की समीक्षा की गई और ई-विद्या से पढ़ाई, परख की परीक्षा की तैयारी, वार्षिक परीक्षा की तैयारी, अपार आई डी, यू-डाईस की जानकारी एवं अन्य मुद्दो पर चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। अपार आई डी एवं जाति प्रमाण पत्र यू-डाईस से संबंधित प्रगति पर विशेष ध्यान हेतु दिशा निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान, जिला मिशन समन्वयक श्री ईमल बघेल, सहायक जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती शीला शार्दूल एवं सहायक कार्यक्रम समन्वयक, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles