WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*मेकाहारा में पत्रकारों से मारपीट का मामला: डीन ने “कॉल मी सर्विसेस” कंपनी को जारी किया नोटिस, ठेका रद्द कर ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*पत्रकारों से गुंडागर्दी करने वाले बाउंसरों का पुलिस ने सिर मुंडवाकर निकाला जुलूस*

*छत्तीसगढ़ आजतक, रायपुर 26 मई 2025*

ये बदमाश जिनकी आज रायपुर की सड़कों पर जुलूस निकाली जा रही है. जिनकी हाथों में हथकड़ी है. आंखों में आसूं हैं. बाल कटे हुए हैं. ये गुंडे कल रात हमारे भाइयों को पुलिस की मौजूदगी में पिस्टल दिखा रहे थे. हमारे पत्रकार साथियों को गोली मारने की धमकी दे रहे थे. महिलाओं को आगे कर पत्रकारों से बदतमीजी करा रहे थे|

आज पुलिस इनका जुलूस निकाल रही है. एसएसपी साहब डॉ. लाल उमेद सिंह जी समेत तमाम अफसरों को दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए धन्यवाद. इस सवाल के साथ कि कल जब ये पुलिस की मौजूदगी में मेरे पत्रकार साथियों पर पिस्टल टिकाने की जुर्रत कर रहा था तो पुलिस क्यों मौन थी? सवाल रात दो बजे पत्रकार साथियों की सुध लेने वाले संवेदनशील स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल जी से भी. आखिर आंबेडकर अस्पताल में ऐसा क्या होता है कि वहां पत्रकारों के प्रवेश पर प्रतिबंध है? इस मामले में आरोपी वसीम बाबू ओर उसके साथियों को गिरफ्तार कर के सिर मुंडवा के शहर में घुमाया गया है, इसके पहले भी इसकी ऐसे मामलों में शिकायत मिल चुकी थी।

डॉ. भीमराव अंबेडकर मेमोरियल अस्पताल (मेकाहारा) में पत्रकारों से हुई मारपीट के मामले में अब बड़ी कार्रवाई की ओर कदम बढ़ाया गया है। बाउंसरों की गुंडागर्दी के बाद अस्पताल प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। रायपुर मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता (डीन) डॉ. विवेक चौधरी ने “कॉल मी सर्विसेस” ठेका कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
डॉ. चौधरी ने बताया कि अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर की अनुशंसा के बाद यह नोटिस जारी किया गया। उन्होंने कहा कि मीडियाकर्मियों के साथ रात्रिकालीन ड्यूटी में तैनात बाउंसरों द्वारा की गई धक्का-मुक्की और हाथापाई से अस्पताल की छवि धूमिल हुई है, जिसका असर पूरे चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल प्रशासन की साख पर पड़ा है।

अधिष्ठाता ने स्पष्ट किया है कि यदि कंपनी का स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, तो केवल ठेका निरस्त ही नहीं किया जाएगा, बल्कि कंपनी को ब्लैकलिस्ट भी किया जाएगा।

बता दें कि मामला सामने आने के बाद अधीक्षक ने डीन को पत्र लिखकर ठेका निरस्त करने की सिफारिश की थी और पत्रकारों से वादा किया था कि सोमवार को कार्रवाई की जाएगी। उसी के तहत अब विभागीय जाँच शुरू की गई है। घटना के समय के सभी CCTV फुटेज की समीक्षा की जा रही है, और इस घटना में शामिल सभी कर्मचारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।

कंपनी ने दी ये सफाई

कंपनी के मालिक राज बोथरा ने नोटिस जारी कर कहा है कि यह घटना बेहद निंदनीय है। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी। भविष्य में इस तरह की घटनाएं न दोहराई जाएं, इसके लिए सभी कर्मचारियों को उचित प्रशिक्षण दिया जाएगा।

गौरतलब है कि “कॉल मी सर्विसेस” कंपनी की सुरक्षा सेवाओं को पहले भी कई बार लेकर विवाद हो चुका है। कंपनी वर्तमान में रायपुर के प्रमुख सरकारी अस्पतालों जैसे दाऊ कल्याण सुपर स्पेशलिटी, जिला अस्पताल पंडरी, कालीबाड़ी मातृ अस्पताल, और AIIMS में भी तैनात है। कांग्रेस शासनकाल में मिली निविदा को भाजपा शासन में भी एक्सटेंशन मिलना अपने आप में सवालों के घेरे में है।

पत्रकारों ने घटना के विरोध में रविवार देर रात मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया था। घटना के बाद तीन बाउंसरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर आज उनका जुलूस भी निकाला। अब सभी की नजरें इस पर टिकी हैं कि क्या “कॉल मी सर्विसेस” को ब्लैकलिस्ट कर ठोस संदेश दिया जाएगा या यह मामला भी अन्य विवादों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles