WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*”सुशासन तिहार के अंतर्गत क्रेडा सी.ई.ओ. का कोण्डागांव जिले में दौरा, सौर सुजला योजना एवं जल जीवन मिशन अंतर्गत स्थापित किये जा रहे संयंत्रों की गुणवत्ता का किया परीक्षण*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*जिले के ग्राम भण्डारसिवनी, पिपरा एवं पतोड़ा के ग्रामीणों से किया सीधा संवाद*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 15 मई 2025*

छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री राजेश सिंह राणा द्वारा सुशासन तिहार के तहत् 14 मई को कोण्डागांव जिले के ग्राम भण्डारसिवनी, पिपरा एवं पतोड़ा में सौर ऊर्जा परियोजनाओं के अंतर्गत स्थापित संयंत्रों के गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु विभिन्न ग्रामों में औचक निरीक्षण किया गया एवं वहा उपस्थित आम नागरिको से सीधी बातचीत की। इस दौरान उन्होने योजनाओं के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।
सर्वप्रथम सी.ई.ओ. क्रेडा द्वारा जिला के ग्राम-पिपरा (चिख्लाडीहपारा) में जल जीवन मिशन फेस-02 अंतर्गत स्थापित सोलर पेयजल संयंत्र का निरीक्षण किया गया, जिसमें स्थापित संयंत्र कार्यशील पाया गया। निरीक्षण दौरान सी.ई.ओ. क्रेडा द्वारा स्थापित पेयजल संयंत्र के समीप निवासरत श्री मोहन मरकाम से संयंत्र की उपयोगिता के विषय में जानकारी ली जिसमें ग्रामीण श्री मोहन मरकाम द्वारा गोंडी भाषा में संयंत्र के सुधारु रुप से कियान्वयन एवं पेयजल की सुविधा हेतु इस योजना के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की एवं सी.ई.ओ. कंडा से पी.एच.ई. की पाईप लाईन संयंत्र से जोड़े जाने का अनुरोध किया। जिस पर सी.ई.ओ. क्रेडा द्वारा स्थल पर उपस्थित अधिकारियों को पी.एच. ई. विभाग से समन्वय कर यथाशीघ्र पाईप लाईन कार्य पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये।
उसके पश्चात विकासखण्ड-फरसगांव के ग्राम पतोड़ा में लाभान्वित हितग्राही श्री दीनूराम नाग के खेत में सौर सुजला योजना अंतर्गत स्थापित सोलर पंप का निरीक्षण किया गया, जिसमें हितग्राही द्वारा सोलर पंप से मछली पालन एवं मक्के की खेती कर व्यवसाय किये जाने की जानकारी दी गई एवं सोलर पंप की स्थापना के उपरांत से उनके जीवन में आये सकारात्मक बदलाव के विषय में सी.ई.ओ. क्रेडा को अवगत कराते हुये हर्ष व्यक्त किया गया। इसी क्रम में सौर सुजला योजना के नीचे चरण में प्रदेश स्तर पर स्थापित किये जा रहे सोलर पंप की गुणवत्ता मैदानी स्तर पर पता किये जाने हेतु सीईओ क्रेडा द्वारा विकासखण्ड-फरसगांव के ग्राम भण्डारसीवनी के किसान श्री मानिकलाल के खेत में स्थापित सोलर पंप का निरीक्षण किया गया और हितग्राहियों से चर्चा की। चर्चा के दौरान हितग्राही द्वारा सोलर पंप संयंत्र के उपयोगी होने एवं कृषि कार्य हेतु लाभकारी होने की बात कही गई।
श्री राणा द्वारा निरीक्षण उपरांत वहीं उपस्थित कुंडा के अधिकारियों कर्मचारियों को क्रेडा के विभिन्न परियोजना अंतर्गत चल रहे कार्य जैसे जल जीवन मिशन, सौर सुजला योजना, सोलर हाईॉस्ट संयंत्र सोलर पॉवर प्लांट एवं अन्य संयंत्रों के स्थापना के दौरान सतत् स्थल निरीक्षण करते हुये निविदा के मापदण्ड अनुसार गुणवत्ता सुनिश्चित कराते हुये कार्य ससमय पूर्ण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles