कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश
*माओवादियों की कायराना हरकत — भाजपा कार्यकर्ता सत्यम पुनेम की गला घोंटकर हत्या, घटना स्थल पर पर्चा बरामद*

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर 14 अक्टूबर 2025*
ग्राम मुजालकांकेर, थाना इलमिडी, जिला बीजापुर
दिनांक: 14 अक्टूबर 2025
बीजापुर जिले में माओवादियों ने एक बार फिर अपनी खूनी मंशा का प्रदर्शन करते हुए भाजपा कार्यकर्ता सत्यम पुनेम की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। यह घटना 13 अक्टूबर (सोमवार) की रात की बताई जा रही है।
मृतक सत्यम पुनेम ग्राम मुजालकांकेर का निवासी था और भाजपा संगठन से जुड़ा हुआ था। यह पूरा मामला थाना इलमिडी क्षेत्र का है।
सूत्रों के अनुसार, माओवादियों ने सत्यम पुनेम पर मुखबिरी (पुलिस को सूचना देने) का आरोप लगाते हुए इस वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद घटना स्थल पर नक्सलियों ने पर्चा भी छोड़ा, जिसमें लिखा था कि सत्यम पुनेम पुलिस अधिकारियों तक जानकारी पहुँचाता था।
घटना की सूचना मिलते ही इलमिडी थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



