Breaking
*नारंगी नदी में जल संरक्षण व पर्यटन विकास हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश**महिला आरक्षण बिल को लेकर दुष्प्रचार कर रही भाजपा— – लक्ष्मी ध्रुव**नारी वंदन का घड़ियाली क्रंदन* *(आलेख : बादल सरोज)**महिला आरक्षण पर भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी ने विपक्ष पर साधा निशाना**महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी से सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की केंद्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी से सौजन्य भेंट

भोपाल मध्यप्रदेश—मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य एवं पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की और प्रदेश के विकास से जुड़े उनके मंत्रालय से संबंधित विविध विषयों पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी आवासन और शहरी कार्य योजनाओं में प्रदेश उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के स्थानीय निकाय और अधिक प्रगति करेंगे। केंद्रीय मंत्री श्री पुरी ने अपने मंत्रालय से संबंधित सभी प्रकरणों में राज्य सरकार को हरसंभव सहायता देने के आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की केंद्रीय मंत्री श्री पुरी से कार्यभार ग्रहण करने के बाद यह पहली मुलाकात थी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री पुरी को पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर अभिवादन किया। केंद्रीय मंत्री श्री पुरी ने भी मुख्यमंत्री डॉ. यादव को पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्यमंत्री बनने की शुभकामनाएं दीं।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles