WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*महिला नगर सैनिकों के बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र का दीक्षांत परेड समारोह संपन्न*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर 27 अक्टूबर 2025*

उप महानिरीक्षक श्री एस.के. ठाकुर ने ली सलामी

बोध घाट क्षेत्र में स्थित नगर सैनिक प्रशिक्षण केंद्र में संचालित महिला नगर सैनिकों के बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यालय रायपुर से पधारे उप महानिरीक्षक श्री एस. के. ठाकुर ने दीक्षांत परेड की सलामी ली।

सलामी के पश्चात श्री ठाकुर ने परेड का निरीक्षण किया और महिला नगर सैनिकों द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, दक्षता और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण से न केवल महिला नगर सैनिकों का आत्मविश्वास बढ़ा है, बल्कि वे समाज की सुरक्षा और आपदा प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी श्री संतोष मार्बल ने बताया कि 15 अक्टूबर 2025 से प्रारंभ हुआ यह प्रशिक्षण सत्र सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें महिला नगर सैनिकों को शारीरिक प्रशिक्षण, ड्रिल, प्राथमिक चिकित्सा, कानून व्यवस्था और नागरिक सहयोग जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला नगर सैनिकों को पुरस्कृत किया गया। समारोह में प्रशिक्षण अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और नगर सैनिकों के परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
नगर सेनानी संतोष मार्बल ने बताया कि परेड पासिंग आउट का कार्यवाही में पूरी 10 महिला नगर सैनिकों की 10 टुकड़िया द्वारा शुरुआत में लाइन फार्मेशन में धीरे चाल की कार्यवाही से मंच के दाहिने सैल्यूट करते हुए गुजारा गया। तत पश्चात दूसरे राउंड पर लाइन फॉर्मेशन में ही तेज चाल के साथ दाहिने देख करते हुए गुजारा गया,फिर दो प्लाटून कुल की बदौलत नौकरी उन्हीं को 60 महिला नगर सैनिकों को मंच के सामने पी टी का प्रदर्शन किया गया।बाद परेड को समीक्षा क्रम में बुलाया गया। तत्पश्चात निसान पार्टी द्वारा अपनी पूरी कार्रवाई किया गया। साथ ही कार्रवाई के दौरान सभी प्रशिक्षुओं को शपथ दिलाया गया। शपथ पश्चात प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किए जाने वाले महिला सैनिकों को उप महानिरीक्षक महोदय के कर कमलों द्वारा सभी को पुरस्कार वितरण किया गया। तत्पश्चात परेड कमांडर द्वारा अनुमति प्राप्त कर निष्क्रमण की कार्यवाही किया गया जिसमें दोनों ओर से सभी प्लाटूनों को मंच के दाहिने बाएं धीरे चाल से दाहिने बाएं देख की कार्रवाई करते हुए निष्क्रमण हो गया।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles