WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*ठेकेदार त्रस्त* *सरकार मस्त* *निर्माण कार्य ध्वस्त*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

छत्तीसगढ़ राज्य के ठेकेदारों में जबरदस्त आक्रोश है, विकास की बातें केवल मीडिया और कागजों में है।

छत्तीसगढ़ आजतक, रायपुर 16 सितम्बर 2025

*ठेकेदारों की बैठक*

कल 16 सितम्बर को होटल क्लार्क इन में छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित है, प्रदेश भर से लगभग 500 से अधिक ठेकेदारों को आमंत्रित किया गया है।

*भुगतान लंबित*

पिछले 8 महीनों से ठेकेदारों को भुगतान नहीं हो रहा है अधिकारी राज स्थापित हो चुका है, ठेकेदार परेशान हो चुके हैं, उन्हें सताया जा रहा है, ब्लैकमेल किया जा रहा है।

यह बैठक छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेश शुक्ला ने आमंत्रित की है, इस बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल जीवन मिशन, जल संसाधन विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मंडी बोर्ड जैसे अन्य विभाग में ठेकेदारी करने वाले लोग इस बैठक में उपस्थित रहेंगे।

*विभागीय मंत्रियों से मुलाकात*

इस बैठक में सर्वसम्मति से ठेकेदारों के द्वारा
चर्चा कर जो निर्णय लिया जाएगा, उसकी जानकारी और सहयोग के लिए ठेकेदार संघ का प्रतिनिधिमंडल लोक निर्माण मंत्री अरुण साव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा और अन्य विभाग के मंत्री से मिलकर अपनी समस्या बताएंगे और उसे निराकरण करने का अनुरोध करेंगे।

*विकास कार्य ठप्प*

ठेकेदारों का भुगतान नहीं होने के कारण विकास कार्य लगभग ठप्प पड़ने जा रहे हैं। बस्तर संभाग वैसे भी वर्षा की मार मार से कराह रहा है, बस्तर संभाग के ही ठेकेदारों का लगभग 800 करोड़ से ज्यादा का भुगतान बाकी है, ऐसा ठेकेदारों ने ही बता रहे हैं।

*विभागीय अधिकारियों की प्रताड़ना*

अधिकारी प्रताड़ित कर रहे हैं स्पॉट इंस्पेक्शन के नाम पर दिन में नहीं बल्कि रात में टॉर्च की रोशनी में मुवायना किया जा रहा है, ठेकेदारों को बुलाया नहीं जाता, उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है किस्म किस्म के नोटिस थमाया जा रहा है। यह स्थिति बस्तर संभाग की है प्रदेश की तो हालात ही खराब है….

बस्तर संभाग के 7 जिले से भी लगभग 100 ठेकेदार राजधानी रायपुर की बैठक में आ रहे हैं, ठेकेदार से हुई चर्चा के अनुसार बस्तर संभाग में ही करीब 600 करोड रुपए का भुगतान बाकी है।

*बेरोजगारी का आलम*

ठेकेदारों ने बताया कि जीएसटी की नियमावली से भी परेशान है, ऊपर करोड़ों रुपए का कर्ज हो चुका है अब और कर्ज लेकर काम करने में असमर्थ हैं, आर्थिक स्तिथि जर्जर हो चुकी है, ठेकेदारों के कान्स्ट्रक्शन कंपनी में काम करने वाले इंजिनियर और मजदूर बेरोजगार हो चुके हैं।

20 महीने हो गए सरकार को बने सिर्फ 40 महीने और बचे है और विकास कार्य मैं अगर ऐसी रुकावट आती रहेगी तो विकास कैसे होगा।

*साय सरकार संज्ञान में लें*

छत्तीसगढ़ की भाजपा के मंत्रियों, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को इसे संज्ञान में लेना चाहिए, इसमें जल संसाधन विभाग के ठेकेदार भी शामिल हैं उनका भी भुगतान रुका हुआ है और इस विभाग के मंत्री मुख्यमंत्री स्वयं है।
छत्तीसगढ़ भाजपा संगठन को भी इसे संज्ञान में लेना चाहिए कि आखिर क्या स्थिति है कि सरकार ठेकेदारों का भुगतान नहीं कर पा रही है, कहां अड़चन आ रही है उसे कैसे दूर किया जा सकता है उसे पर संगठन को भी सरकार से बात करना चाहिए।

बालमुकुंद शर्मा

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles