Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवक्राइमछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*जगदलपुर जिले में मादक पदार्थो की तस्करी पर लगातार कार्यवाही जारी*

*थाना नगरनार क्षेत्र अंतर्गत की गई कार्यवाही..*
——————————–
*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर बस्तर,13 दिसंबर 2024*

सरहदी उड़ीसा राज्य से छत्तीसगढ़ राज्य की ओर होने वाले अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन पर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग के दिशा निर्देशन नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक टामेश्वर चौहान के नेतृत्व में थाना स्तर पर टीम गठित किया गया जिसमें थाना नगरनार टीम के द्वारा गांजा तस्करो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 12.12.2024 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति सिल्वर रंग के MAHINDRA XUV 500 कमांक DL-12-CA-5468 में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखकर उड़ीसा की ओर से तिरिया माचकोट जंगल के रास्ते होते हुये परिवहन कर रहे कि सूचना पर हमराह स्टाप पुलिस टीम के द्वारा ग्राम तिरिया माचकोट जंगल के पास पहुंच कर देखे तिरिया माचकोट जंगल के पास MAHINDRA XUV 500 क्रं DL-12-CA-5468 खड़ा था जिसका चालक पुलिस को देखकर कार को मौके पर छोडकर जंगल का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस टीम के द्वारा वाहन चालक का जंगल में पतासाजी हेतु हरसंभव प्रयास किया गया नहीं मिला। मौके पर चालक के द्वारा छोडकर भागे कार का तलाशी लिया गया वाहन की डिक्की में मादक पदार्थ गांजा 30 पैकेट सेलोटेप से लिपटा हुआ कुल 157.96 किलोग्राम कीमती 15,79,600 / रूपये को बरामद कर परिवहन में प्रयुक्त वाहन कमांक DL-12-CA-5468 कीमती 10,00,000/ रूपये, सहित जुमला कीमत 25,79,600/ रूपये को जप्त किया गया। आरोपी वाहन चालक का कृत्य अपराध धारा 20 (ख) ii (ग) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से आरोप चालक के खिलाफ अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया। फरार वाहन चालक की सरगर्मी से पतासाजी कार्यवाही जारी है।

*महत्वपुर्ण भुमिका अदा करने वाले अधिकारी का नाम निरीक्षक* टामेश्वर चौहान स०उ०नि० सतीस कुमार यादव, सउनि दिनेश ठाकुर, प्रधान आरक्षक अहिलेश नाग, आरक्षक दशरू नाग, वेदप्रकाश देशमुख, डीएसएफ आरक्षक, विरेन्द्र ठाकुर ,जोगेश्वर कश्यप ,सैनिक जगन्नाथ नाग का विशेष योगदान रहा हैं।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles