Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*एन एच 30 की सुधार व मसोरा टोल मे कोंडागांव जिला CG 27 पासिंग गाड़ियों को टैक्स फ्री करने की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया टोल नाके का घेराव*

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 30 अगस्त 2025*

कोंडागांव- नेशनल हाइवे 30 रायपुर जगदलपुर मार्ग की स्थिति दिनों दिन बद से बदतर होती जा रही है आये दिन खराब सड़क के चलते कई दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं कई परिवार बेघर हो रहें हैं अच्छी सड़क के नाम पर टोल टैक्स तो वसुला जा रहा है परन्तु सड़कों की मरम्मत नहीं हो रही है, कोंडागांव शहर की स्ट्रीट लाईट कई महीनों से बंद पड़ी है इस विषय को लेकर कई दफे पत्राचार किया गया है मीडिया के माध्यम से आवाज उठाने का प्रयास किया गया है फिर भी नेशनल हाइवे अथार्टी द्वारा संज्ञान मे नहीं लिया जाना क्षेत्र की जनता का अपमान है बस्तर वासियों का अपमान है वहीं इसी नेशनल हाइवे 30 मे स्थित केशकाल सड़क से सड़क गायब है केवल तालाबनुमा गड्ढे शेष हैं इन सभी विषयों को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा पिछले दिनों प्रदर्शन किया गया था फिर भी प्रशासन द्वारा केवल लीपापोती किया गया स्थिति जस के तस बनी हुई है।कांग्रेस पार्टी मसोरा टोल नाका घेराव के माध्यम से विरोध प्रदर्शन करते हुए मांग करती है की ज़ब तक केशकाल सड़क पूर्ण रूप से नहीं बन जाती तब तक मसोरा टोल मे टैक्स न लिया जाये, कोंडागांव शहर की महीनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाईट तत्काल चालू हो,नेशनल हाइवे 30 की सड़क का मरम्मत किया जाये ताकि दुर्घटनाओं पर रोक लग सके एवं कोंडागांव जिले वासियों सह CG 27 पासिंग गाड़ियों को टोल मे टैक्स से छूट प्रदान की जाये। एक दिवसीय प्रदर्शन का उद्देश्य केवल अपनी मांगों को रखकर शासन प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करना है अगर जनहितों को ध्यान नहीं दिया जाता है तो आगामी दिनों मे कांग्रेस पार्टी द्वारा मांग पुरी होते तक इसी टोल नाका मे चक्का जाम किया जायेगा।सरकार को बस्तर एवं बस्तरवासियों के हितों को ध्यान मे रखते हुए हमारे द्वारा रखी गयी मांगों की ओर ध्यान देते हुए पूर्ण करने की दिशा मे कार्यवाही करनी चाहिए यह मांग जनता की मांग है।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles