WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

कांग्रेस की बकावण्ड जनपद पंचायत अध्यक्ष कुर्सी से बेदखल, अविश्वास प्रस्ताव पारित, भाजपा ने किया खेल

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

25 जनपद सदस्यों में 19 ने अविश्वास प्रस्ताव पारित करने डाले मत, कांग्रेस के 7 जनपद सदस्यों ने जनपद अध्यक्ष को हटाने दिया भाजपा का साथ

भाजपा ने लगायी सेंध, तीन माह पूर्व बस्तर विधानसभा सीट में मिली थी पराजय

जगदलपुर01 मार्च 2024–भारतीय जनता पार्टी ने बडा़ खेल करते हुये बकावण्ड जनपद पंचायत में काबिज कांग्रेस की जनपद अध्यक्ष की कुर्सी खाली करा दी है। भाजपा के जनपद सदस्यों द्वारा कांग्रेस की जनपद अध्यक्ष सुखदई बघेल के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया है। कांग्रेस के सात जनपद सदस्यों ने भाजपा के साथ मिल कर कांग्रेस की जनपद अध्यक्ष को कुर्सी से बेदखल करने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कुल 25 जनपद सदस्यों में 19 ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मत डाले, वहीं 5 मत अध्यक्ष को बचाने के लिये पडे़ और 1 मत निरस्त हुआ। बस्तर विधानसभा सीट में तीन माह पहले विधानसभा चुनाव में मिली पराजय का बदला भाजपा ने रणनीतिक रुप से लेना आरंभ कर दिया है।

गुरूवार को बकावण्ड जनपद कार्यालय में जनपद अध्यक्ष के खिलाफ लाये गये प्रस्ताव के लिये सम्मिलन आयोजित हुआ। जिसमें कांग्रेस की जनपद अध्यक्ष सुखदई बघेल के खिलाफ अविश्वास व्यक्त करते हुये 19 जनपद सदस्यों ने मत डाले। जिसमें भाजपा के 12 जनपद सदस्यों के साथ कांग्रेस के 7 जनपद सदस्यों ने भी जनपद अध्यक्ष को हटाने मतदान किया। पहले ही भाजपा का दामन थाम चुके कांग्रेस के जनपद सदस्य रामानुजन आचार्य, जगन्नाथ सूर्यवंशी व तुलाराम भारती के साथ गंगा ठाकुर, खिजेश्वरी कश्यप, प्रमिला मौर्य और ज्योति कश्यप ने कांग्रेस की जनपद अध्यक्ष सुखदई बघेल को हटाने मुहर लगायी। बस्तर‌ विधानसभा में कांग्रेस के विधायक लखेश्वर बघेल है, जहाँ भाजपा ने प्रदेश में सरकार बनाने के तीन माह बाद सेंध लगाने में राजनीतिक कामयाबी पायी है।

अविश्वास प्रस्ताव सम्मिलिन के दौरान भाजपा के बड़े नेता मौके पर मौजूद रहकर शह व मात के खेल को मजबूत रूप दे रहे थे। जिनमें प्रमुख रूप से पूर्व सांसद दिनेश कश्यप, डा. सुभाऊ कश्यप, विद्याशरण तिवारी, वेदप्रकाश पाण्डेय, धनुर्जय कश्यप, परिस बेसरा, नारायण बिसाई, रोहित त्रिवेदी आदि उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles