Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशराजनीति

*निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर कोंडागांव शिशु मंदिर स्कुल एवं बीईओ ऑफिस घेराव करेगी कांग्रेस पार्टी*

एक सप्ताह के भीतर पालकों से लिया गया फीस वापस नहीं किया जाता तो 17 सितंबर को घेराव करेगी पार्टी – बुधराम नेताम

छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 13 सितम्बर 2025

कोंडागांव – कोंडागांव कांग्रेस जिलाध्यक्ष बुधराम नेताम ने निजी स्कूलों की मनमानी पर प्रतिक्रिया देते हुए मीडिया को बयान जारी कर कहा कि कोंडागांव जिले मे निजी स्कूलों की मनमानी दिनों दिन बढ़ती जा रही है जिस पर अंकुश लगाने 25 अगस्त 2025 को कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा गया था परन्तु 15 दिन होने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की गयी है सरस्वती शिशु मंदिर कोंडागांव द्वारा जिन पालकों से जबरन फीस लिया गया है उसे वापस नहीं किया गया है हमने तो केवल एक पालक से 6500 रुपए लेने की बात का जिक्र किया था वहाँ तीन पालकों से कुल 19 हजार रुपए बेवजह लिया गया है अगर वास्तविक जाँच होती है तो पता नहीं और कितने मामले सामने आएंगे,अगर प्रशासन द्वारा कार्यवाही की जाती तो पालकों द्वारा जमा की गयी राशि वापस की गयी होती परन्तु मामले के संज्ञान मे आने के बाद भी किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं करना शिक्षा विभाग के कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान है कहीं न कहीं शिक्षा विभाग के अधिकारीयों का कमीशन निजी स्कूलों से फिक्स है इसीलिए निजी स्कूलों की मनमानी पर किसी प्रकार का रोक नहीं लग पा रहा है।पालकों को न्याय दिलाते हुए उनसे ली गयी फीस को आज दिनांक से एक सप्ताह के भीतर अगर प्रशासन वापस नहीं कराती है तो कांग्रेस पार्टी द्वारा निजी स्कूलों की मनमानी पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कराते हुए 17 सितंबर दिन बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर एवं खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय कोंडागांव का घेराव किया जायेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।बुधराम नेताम ने आगे कहा कांग्रेस पार्टी द्वारा जनहित को ध्यान मे रखते हुए प्रशासन का ध्यानाकर्षण किया गया था परन्तु प्रदेश मे अंधे बहरों की सरकार है जहां पर किसी आमजन की सुनवाई नहीं होती है बल्कि गरीबों की आवाज को दबाया जाता है कुचला जाता है हम इसे बर्दास्त नहीं करेंगे हर एक जनहितैषी मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी आमजन के साथ ख़डी मिलेगी।जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रशासन को समय पूर्व सुचना दिया गया है पार्टी द्वारा घेराव कि तैयारी जारी है।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles