WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*स्व.कामरेड़ लक्ष्मण झाड़ी के पुण्य तिथि पर कम्युनिश्टों ने दी श्रद्धांजली*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*सम्भाग स्तरीय महिला फेडरेशन के पदाधिकारी मनोनीत कर दी गई जिम्मेदारी*

*छत्तीसगढ़ आजतक, कोंडागांव 18 मार्च 2026*

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बस्तर संभाग के पूर्व संयोजक स्व.कामरेड़ लक्ष्मण झाड़ी के पुण्य तिथि के अवसर पर बस्तर संभाग के तमाम जिलों से पहुंचे सीपीआई एवं विभिन्न जन संगठनों के कम्युनिश्ट साथियों द्वारा 17 मार्च 2026 को उनके निवास स्थान पंडरीपानी से लाल झण्डा हाथों में लिए स्व.लक्ष्मण झाडी दादा अमर रहे, लक्ष्मण झाड़ी दादा के सपनों को पुरा कौन करेगा, स्व.झाड़ी दादा को लाल सलाम आदि नारों को बुलन्द करते सैकड़ों की संख्या में रैली की शक्ल में स्मारक स्थल तक पहुंचे और स्मारक पर फूल, फूल माला अर्पित करने के साथ ही मौन धारण कर श्रद्धांजलि दिया गया। तत्पश्चात झाड़ी निवास पर अखिल भारतीय महिला फेडरेशन का संभाग स्तरीय सम्मेलन सीपीआई राज्य परिशद् सचिव काम. के.साजी, सचिव मण्डल सदस्य व संभागीय संयोजक काम.तिलक पाण्डे, राज्य सहा.सचिव काम.फुलसिंग कचलाम, केन्द्रिय नेत्री मंजू कवासी, बस्तर जिला सचिव काम.रामू राम मोर्य, वरिश्ठ काम.मदन आचार्य, काम.गंगा राम नाग सहित अन्य कम्यनिश्ट सदस्यों की उपस्थिति एवं छत्तीसगढ़ महिला फेड़रेशन राज्य अध्यक्ष काम.त्रिश्या झाड़ी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

सर्व प्रथम अध्यक्ष मण्डल में उपस्थित साथियों व बस्तर संभाग से आए हुए प्रमुख महिला साथियों को लाल गलछा देकर एवं दो महिला अधिकक्ता साथियों काम.राधा झाड़ी जुमडे, काम.कमलेश्वरी भारती को सम्मानित किया गया। उद्घाटन भाषण देकर काम.त्रिश्या झाड़ी ने सम्मेलन को प्रारम्भ किया। के.साजी, तिलक पाण्डे, मंजू कवासी, फुलसिंग कचलाम, कुसुम नाग, मदन आचार्य, कमलेश झाड़ी, शैलेश, गंगा राम नाग, एम.आर.बारसा एवं अन्य जिलों से आईं महिला साथियों वक्ताओं ने संगठन को मजबूत करने के सम्बन्ध में अपने-अपने विचार रखे। अखिल भारतीय महिला फेड़रेशन संभाग स्तरीय सम्मेलन में उपस्थित महिला साथियों से विस्तृत विचार-विमर्श के बाद सम्भागीय महिला फेडरेशन का गठन कर पदाधिकारी एवं कार्यकारणी सदस्य मनोनित किए गए। जिसमें काम.त्रिश्या झाड़ी को संभागीय सचिव, काम.कुसुम नाग को संभागीय अध्यक्ष, काम.सोनमती बघेल को संभागीय कोषाध्यक्ष, संभागीय उपाध्यक्ष का दायित्व काम.हनिषा बारसा, काम.सुखमती बघेल, काम.सोनमती मण्डावी एवं काम.मालती उसेंडी को, संभागीय सहायक सचिव का दायित्व काम.रामबती पाल, काम.मनबती मरकाम, काम.सीताय पोटाई, काम.दीपा थापा तथा सहयोग के लिए 09 कार्यकरणी सदस्य काम.कवित धृतलहरे, काम.बुधियारीन बघेल, काम.दसमती कोर्राम, काम.नेहा कश्यप, कामरेड़ सोनमती कश्यप, काम. नुतन तेलाम, अधिवक्ता काम.राधा झाड़ी जुमडे, अधिवक्ता काम.कमलेश्वरी भारती को सर्व सम्मति से मनानित करने के साथ ही संभाग स्तरीय महिला फेडरेशन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपा गया। संयुक्त कार्यक्रम में मंगल कश्यप जिला सहायक सचिव, वरिष्ठ कामरेड़ एम.आर.बारसा, जितेन्द्र सोरी जिला सचिव, बहलोचन श्रीवास्तव राज्य परिषद सदस्य, मंगडू कवासी, काम.ग्रेसी बारसा संरक्षक, अर्चना शिव उईके पुर्व पार्षद, निषा नायक, रामबत्ती पाल, सुशिला मुरामी, कोमल भण्डारी, नुरपती बघेल, राजू तेलाम जिला सहा.सचिव, रामलाल नाग जिला सहा.सचिव, अनिल कवासी जिला सहा.सचिव, दिनेश मरकाम, लक्ष्मण महावीर, धन्नू सोरी आदि भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles