Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

प्रथम चरण में उपयोग में लाई जाने वाली ईवीएम की कमिशनिंग का कार्य हुआ प्रारंभ कलेक्टर श्री दुदावत ने किया अवलोकन,

त्रुटिरहित कमिशनिंग के लिए सावधानीपूर्वक कार्य करने के दिए निर्देश

कोंडागांव, 10 अप्रैल 2024–लोकसभा निर्वाचन के प्रथम चरण में बस्तर लोकसभा के कोंडागांव विधान सभा के अंतर्गत आनेवाले मतदान केंद्रों में उपयोग में लाई जाने वाली ईवीएम मशीनों की कमीशनिंग का कार्य आज शहीद गुण्डाधुर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोंडागांव में प्रारंभ किया गया। इस दौरान उपस्थित कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत ने कमिशनिंग कार्य में लगाए गए सेक्टर अधिकारी, मास्टर ट्रेनर, सहायकों से उन्होंने कहा कि ईवीएम कमिशनिंग निर्वाचन का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है। इस पर ही निर्बाध मतदान हो पाना संभव है।
श्री दुदावत ने कहा कि टीम भावना से समय का पालन करते हुए कार्य पूरा करें। सीलिंग के कुल 26 महत्वपूर्ण बिन्दु हैं। उनको चरणबद्ध ढंग से पालन किया जाए तो यह कार्य बहुत ही आसानी से संपन्न हो सकता है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मशीन के लिए चेक लिस्ट उपलब्ध कराई गई है। कमीशनिंग की कार्यवाही के दौरान इसका मिलान करते हुए आगे की कार्यवाही करें। कमीशनिंग के कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो। इसके लिए जरूरी है कि पूरी तल्लीनता के साथ कार्य करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही को अक्षम्य बताते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य में पूरी गंभीरता आवश्यक है।
उल्लेखनीय है कि ईवीएम की कमीशनिंग का कार्यवाही कड़ी सुरक्षा में हो रही है, जिसमें मशीनों को 19 अप्रैल के मतदान के लिए पूरी तरह से तैयार किया जाएगा। ईवीएम कमीशनिंग के माध्यम से, चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के नाम मतपत्र इकाइयों से जुड़े होते हैं। वीवीपैट मशीनों में सिंबल अपलोड किए जाते हैं और कंट्रोल यूनिट में कैंडिडेट सेटिंग की गई। बस्तर लोकसभा के लिए हेतु नोटा सहित 12 कैंडिडेट सेट किए गए। ईवीएम और वीवीपैट की सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में प्रतिनियुक्त ईसीआईएल इंजीनियरों द्वारा पूरी तरह से जांच और परीक्षण किया जा रहा है। चुनाव में भाग लेने वाले उम्मीदवारों या उनके चुनाव एजेंटों या अधिकृत प्रतिनिधियों को भी इस प्रक्रिया को देखने के लिए आमंत्रित किया गया है।
कमीशनिंग के दौरान सभी मतदान केंद्रों में जाने वाली ईवीएम में बैलेट पेपर लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई। कमीशनिंग के दौरान बैलेट यूनिट में पिंक पेपर सील लगाई गई। पिंक पेपर सील पर अभ्यर्थी अथवा उसके प्रतिनिधि तथा ईसीआईएल के इंजीनियर ने अपने हस्ताक्षर किये। कैंडिडेट सेट करते समय कंट्रोल यूनिट, बैलेट यूनिट और वीवीपेट को साथ जोड़ा गया। इसके बाद मॉक पोल कर सत्यता की जांच की गई। सीलिंग प्रक्रिया के दौरान कंट्रोल यूनिट के स्विच को ऑफ रखा गया। वीवीपैट में थर्मल पेपर रोल लगाया गया। बैटरी इंस्टॉल करके वीवीपैट में सिंबल लोडिंग जिग मशीन की सहायता से ईसीआईएल के इंजीनियर द्वारा की गई। इसके साथ ही ईवीएम नंबर, बीयू, सीयू नंबर, उनके बैटरी नंबर, वीवीपैट नंबर, रजिस्टर में दर्ज किये गये। राजनैतिक दलों द्वारा 5 प्रतिशत मशीनों को रेंडमली चयन कर उसमे 1000 वोट डालकर चेक किए गए। कमीशनिंग के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से नियुक्त इंजीनियर भी मौजूद रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles