WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने अवैध धान के आवक रोकने के लिए स्थापित अंतरराज्यीय जांच चौकी धनपूंजी का किया आकस्मिक निरीक्षण*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*जांच चौकी में ड्यूटी से अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी करने दिए निर्देश*

*धान खरीदी केन्द्र नगरनार में व्यवस्थाओं का लिया जायजा*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 25 नवम्बर 2025*

कमिश्नर बस्तर श्री डोमन सिंह ने मंगलवार को बस्तर जिले के धनपूंजी में अवैध धान के आवक को रोकने स्थापित अंतरराज्यीय जांच चौकी का आकस्मिक निरीक्षण किया और सीमावर्ती ओडीसा राज्य से अवैध धान के आवक एवं परिवहन के नियंत्रण हेतु सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने धान खरीदी केन्द्र नगरनार का जायजा लिया और धान खरीदी के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने कहा।

कमिश्नर ने धनपूंजी में स्थापित अंतरराज्यीय जांच चौकी में रोस्टर अनुसार ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारियों की ड्यूटी के बारे में जानकारी ली और सजगता के साथ नियमित तौर पर अवैध धान के परिवहन पर निगरानी रखे जाने निर्देशित किया कि मालवाहक वाहनों तथा अन्य वाहनों की भी बारीकी से जांच किया जाए। विशेष रूप से रात्रि में वाहनों की सघन जांच कर अवैध धान के आवक को रोकने के लिए प्रभावी पहल करें। इसके साथ ही अलसुबह भी वाहनों की सघन जांच किया जाए। उन्होंने जांच चौकी में ड्यूटी से अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर सम्बंधितों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। कमिश्नर ने धान खरीदी केन्द्र नगरनार में किसानों को टोकन की उपलब्धता, धान तौल हेतु इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटा, बारदाने की उपलब्धता, पेयजल की व्यवस्था इत्यादि के बारे में पूछा और किसानों को धान खरीदी के लिए सभी सुविधाएं मुहैया करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों की सहूलियत के लिए उनके विश्राम करने के लिए छायादार स्थल सहित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने कहा। इस दौरान अवगत कराया गया कि नगरनार धान खरीदी केंद्र में कुल 371 पंजीकृत किसान हैं और वर्तमान में 20 हजार नए बारदाने एवं 15 हजार पुराने बारदाने उपलब्ध है। इस खरीदी केन्द्र में सात किसानों ने 26 नवम्बर को करीब 370 क्विंटल धान विक्रय करने के लिए टोकन कटवाया है। ज्ञात हो कि शासन की समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन के तहत जिले में अब तक 58 धान खरीदी केन्द्रों द्वारा 27 हजार 622 क्विंटल धान की खरीदी की गई है।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह (मुनमुन सिंह)*

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles