Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली*

*स्कूली बच्चों को शत प्रतिशत जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र बनवाने दिए निर्देश*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 01 अक्टूबर 2024*

साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में आज कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन सहित आम नागरिकों के आवेदनों पर कार्यवाही की प्रगति की जानकारी लेते हुए विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने लंबित प्रकरणों पर त्वरित कार्यवाही हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने जिले में जाति प्रमाण पत्र बनाने की धीमी प्रगति पर सभी एसडीएम और तहसीलदारों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने इसके लिए गांवों में शिविर लगाकर जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र बनाने के कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने आज सुबह जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में ई डिस्ट्रिक्ट में प्राप्त आवेदनों और राजस्व प्रकरणों पर कार्यवाही की जानकारी ली और निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने गिरदावरी कार्य के प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी तहसीलदारों को गंभीरता के साथ सत्यापन कार्य को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों को एक ग्राम पंचायतों में जाकर सहकारी समिति के गठन की प्रक्रिया पूर्ण कराने निर्देशित किया। कलेक्टर ने नशे के रोकथाम के लिए जिले के प्रत्येक महाविद्यालयों में जनजागरूकता हेतु वर्कशॉप के आयोजन एवं वालेंटियर्स के पंजीयन के निर्देश दिए। उन्होंने राशन कार्डधारियों के ईकेवायसी कार्य की निगरानी करते हुए कार्य में प्रगति लाने के भी निर्देश दिए।
बैठक में इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण की प्रगति, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए जनपद पंचायतों के सीईओ को कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीएफओ श्री एन. गुरूनाथन एवं श्री आर. के. जांगड़े, एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, जिला पंचायत के सीईओ श्री अविनाश भोई सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles