WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 10 फरवरी 2026*

कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासकीय योजनाओं के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन कर सभी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों के समय सीमा में निराकरण हेतु सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को निर्देशित किया। उन्होंने ई-ऑफिस में कार्यलयीन कार्यों के निराकरण एवं बायोमैट्रिक पर जोर देते हुए कहा कि सभी अधिकारी कार्यालयीन समय पर ऑनलाईन उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। इसके साथ ही जिले में कौशल विकास से युवाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य एवं केन्द्र शासन की योजनाओं के अनुरूप कार्ययोजना बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने शासकीय पीडीएस दुकानों में राशन की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा और धान उठाव के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए शासन की महत्वाकांक्षी योजना से अधिक से अधिक हितग्राहियों को जोड़ने और प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही कर इंस्टालेशन कार्य में गति लाने हेतु विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
बैठक में संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत सभी इंडिकेटर्स की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को संपूर्णता अभियान के तहत निर्धारित तिथि अनुसार विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जल जीवन मिशन सहित अन्य शासकीय योजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles