Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली*

*गणतंत्र दिवस के गरिमामयी आयोजन को लेकर दिए निर्देश*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 20 जनवरी 2026*

कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और निर्माण कार्यों के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को योजनाओं के जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने और निर्माण कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने गणतंत्र दिवस के गरिमामयी ढंग से आयोजन को लेकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं झांकी की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों को भी निर्देशित किया।
बैठक में प्रमुख रूप से धान खरीदी कार्य के प्रगति और उठाव की कलेक्टर ने विस्तृत समीक्षा की और कहा कि पंजीकृत किसान धान बेचने से छुट न पाए। साथ ही धान उठाव की प्रगति की जानकारी ली और उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की और स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़िकरण और नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया। शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए अपार आईडी निर्माण कार्य एवं अन्य विभागीय कार्यों में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर संबंधित बीईओ को कार्यों में प्रगति लाने और दायित्वों का निर्वहन गंभीरता के साथ करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने लखपति दीदी पहल के प्रगति की जानकारी ली और महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के साथ दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बीसी सखी के माध्यम से बैंकिग सुविधा पहुंचाने पर जोर दिया।
बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, आयुष्मान, वयवंदन योजना, जनमन योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, जल जीवन मिशन सहित अन्य फ्लेगशिप योजनाओं की समीक्षा की गई। इस अवसर पर डीएफओ कोण्डागांव श्री चुड़ामणि सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles