WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक* *सभी अधिकारी-कर्मचारी कार्यालयीन समय में उपस्थिति सुनिश्चित करें-कलेक्टर*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 18 मार्च 2025*

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने मंगलवार को साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिले के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कार्यालयीन समय का कड़ाई से अनुपालन करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी सुबह 10 बजे कार्यालय में उपस्थित रहें और अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी निर्देशित करें। अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
कलेक्टर ने कहा कि पंचायतीराज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सहयोग से स्कूलों में न्यौता भोज का आयोजन किया जाए। जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत सदस्य, सरपंच, उपसरपंच एवं पंच स्वेच्छा से विशेष अवसरों पर किसी एक स्कूल में यह आयोजन कर सकते हैं। उन्होंने इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही हेतु जनपद पंचायत के सीईओ को निर्देशित किया।
कलेक्टर ने नगर पालिका परिषद के सीएमओ को नया बस स्टैंड के सुचारू रूप से संचालन के लिए सभी आवश्यक मरम्मत कार्य पूर्ण कराने सहित स्वीपर एवं चौकीदार की नियुक्ति करने के निर्देश दिए। नया बस स्टैण्ड में बसों के संचालन के लिए एसडीएम एवं आरटीओ को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने वर्तमान में चल रही परीक्षाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सहकार से समृद्धि अभियान के तहत सहकारी समितियों के गठन की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सहकारिता विभाग को पेट्रोल पंप संचालन के लिए सहकारी समितियों को प्रोत्साहित करने एवं इस हेतु जमीन का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद पंचायतों में मॉडल ग्राम पंचायत विकसित करने की प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत घर-घर कचरा संग्रहण, गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखने सहित सभी निर्धारित बिंदुओं का समुचित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अमरावती लैम्पस सोसायटी प्रबंधक की कार्य में लापरवाही की किसानों के शिकायत पर सहकारिता विभाग को संबंधित प्रबंधक के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पंजीयन की स्थिति की जानकारी ली और एग्रीस्टेक परियोजना के अंतर्गत किसानों के पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर की जा रही कार्यवाही की भी विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में डीएफओ श्री एन. गुरूनाथन, , एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, श्री डीआर ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles