WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर ने केशकाल एवं बड़ेराजपुर विकासखंड में विद्यालयों और स्वास्थ्य केंद्रों का लिया जायजा*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के दिए निर्देश*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 12 फरवरी 2026,*

कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने गुरुवार को केशकाल एवं बड़े राजपुर विकासखंड अंतर्गत विभिन्न गांवों का सघन दौरा कर स्वास्थ्य केंद्रों, विद्यालयों और छात्रावासों सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम सिंघनपुर और ग्राम तोस्कापाल में निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र भवन का निरीक्षण किया और गुणवत्तापूर्ण निर्माण के निर्देश दिए।
बड़े राजपुर विकासखंड अंतर्गत उन्होंने ग्राम गारावंडी में आंगनबाड़ी केंद्र कुम्हारपारा का निरीक्षण किया और बच्चों को दी जाने वाली पोषण आहार की जानकारी ली। साथ ही बच्चों से शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर ने बड़ेराजपुर में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों से संवाद कर पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और अच्छे से पढ़ाई करने हेतु प्रोत्साहित किया। इसके बाद उन्होंने निर्माणाधीन महतारी सदन भवन का जायजा लिया और निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने हेतु संबंधित निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया। कलेक्टर ने स्वास्थ्य केंद्र बड़े राजपुर का भी निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया और महिला वार्ड में मरीजों से चर्चा कर उनका हाल चाल जाना। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां कंप्यूटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने प्री मेट्रिक कन्या एवं बालक छात्रावासों का भी निरीक्षण किया। विश्रामपुरी में शासकीय महाविद्यालय के निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया और पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने हेतु लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एसडीएम सुश्री आकांक्षा नायक, जनपद पंचायत बड़े राजपुर सीईओ श्री लखेश्वर यादव, जनपद पंचायत केशकाल सीईओ श्री अनुराग सिन्हा, डीएमसी श्री ईमल बघेल सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles