WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने लिया गणतंत्र दिवस की तैयारियों का जायजा

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने लिया गणतंत्र दिवस की तैयारियों का जायजा

कोंडागांव, 19 जनवरी 2024–कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने मुख्यालय स्थित विकास नगर स्टेडियम में पहुंचकर गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लिया और उपस्थित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उनके साथ इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार भी साथ थे।
कलेक्टर ने साफ-सफाई, साज-सज्जा, अतिथियों, मीडिया आदि के बैठक व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने संपूर्ण मैदान का जायजा लेते हुए दर्शकों के लिए उचित बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। माइक, साउंड सिस्टम गुणवत्तापूर्ण हो इस बात का खास ख्याल रखें। कलेक्टर ने समारोह के मुख्य अतिथि के आगमन द्वार, पार्किंग, स्टेज आदि भी देखी।
उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं-कार्यक्रमों एवं विभागीय गतिविधियों पर आधारित आकर्षक झांकी प्रदर्शित की जाएगी। इसके लिए संबंधित विभाग समय रहते तैयारी पूरी कर लें। उन्होंने आमंत्रण पत्र, समारोह स्थल एवं नगर की साफ-सफाई मुख्य मंच की सजावट विद्युत एवं ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था, पेयजल, गुब्बारे, प्रशस्ति पत्र इत्यादि व्यवस्था संबंधी दायित्व एवं आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। वहीं विभागीय उत्कृष्ट दायित्व निर्वहन हेतु सम्मानित किये जाने वाले अधिकारियों.कर्मचारियों के नाम प्रस्तुत किये जाने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर ने इसके साथ ही सभी सार्वजनिक स्थानों में रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर, अनुविभागीय दण्डाधिकारी सुश्री निकिता मरकाम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles