Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने समय-सीमा बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की

विशेष पिछड़ी जनजाति कमार परिवारों को जनहितकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 20 अगस्त 2024* कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने मंगलवार को आयोजित समय-सीमा बैठक में जिले के विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान, उन्होंने विशेष पिछड़ी कमार जनजाति के परिवारों की जानकारी लेते हुए इन परिवारों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

हैंडपंप के आसपास जमा होने वाले पानी के निस्तार के लिए सोख्ता गड्ढा बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए, ताकि गंदे पानी से होने वाली समस्याओं का समाधान किया जा सके। महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों को वन विभाग द्वारा पौधों का वितरण किया जा रहा है। इस दिशा में कलेक्टर ने जिले की सभी आंगनवाड़ी केंद्रों तक वन विभाग को पौधे पहुँचाने के निर्देश दिए ताकि पौध वितरण की गति बढ़ाई जा सके।
स्वास्थ्य विभाग को आयुष्मान कार्ड के निर्माण में तेजी लाने के लिए डोर-टू-डोर जाकर शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए गए। खाद्य विभाग को 100 प्रतिशत ई-केवाईसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए ताकि खाद्यान्न वितरण में सुगमता लाई जा सके।
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन में आए आवेदनों की जानकारी लेते हुए संबंधित विभागों को इनका शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही कलेक्टर जनदर्शन में लंबित आवेदनों का समय पर निराकरण करने के भी निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles