WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशधार्मिक

कलेक्टर श्री हरीश एस. ने बस्तर दशहरा पर्व की तैयारी का लिया जायजा

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*काछनगुड़ी-जिया डेरा, दशरा-पसरा सहित लक्ष्मीनारायण मंदिर एवं शीतला माता मंदिर परिसर में देव सराय का अवलोकन कर सभी व्यवस्था समयपूर्व करने दिए निर्देश*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर 18 सितंबर 2024*

कलेक्टर श्री हरीश एस. ने बुधवार को ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व की तैयारियों का जायजा लिया और सभी व्यवस्थाओं को समयपूर्व सुनिश्चित किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान उन्होंने बस्तर दशहरा पर्व के विभिन्न पूजा विधान से सम्बंधित देव स्थलों काछनगुड़ी, जिया डेरा, दशरा-पसरा सहित लक्ष्मीनारायण मंदिर एवं शीतला माता मंदिर परिसर में देव सराय का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर ने लक्ष्मीनारायण मंदिर परिसर के देव सराय में ठहरने वाले देवी-देवताओं के साथ सेवादार और गायता-पुजारी के लिए शौचालय एवं स्नानागार निर्माण को विस्तार कर पांच शौचालय तथा तीन स्नानागार निर्मित किए जाने कहा। साथ ही पानी की समुचित व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। वहीं शीतला माता मंदिर परिसर के देव सराय के सामने पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य को सप्ताहांत तक पूर्ण किए जाने कहा। उन्होंने दशरा-पसरा जीर्णोद्धार कार्य का भी अवलोकन कर सभी कार्यों को सप्ताहांत तक पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए।

ज्ञातव्य है कि ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने आने वाले पारंपरिक मांझी-चालकी के ठहरने हेतु आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराए जाने के लिए पुराने तहसील कार्यालय को दशरा-पसरा के रूप में विकसित किया जा रहा है। जहां पर बस्तर दशहरा पर्व में चलने वाले रथ की प्रतिकृति, ओपन थियेटर, म्यूजियम, आर्ट गैलरी, कैफेटेरिया इत्यादि निर्माण कार्य प्रगति पर है। कलेक्टर ने अपने भ्रमण के दौरान द बस्तर मड़ई के तहत विभिन्न गतिविधियों के आयोजन हेतु दलपत सागर आॅईलैंड तथा बस्तर आर्ट गैलेरी का भी अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सर्वे, अपर कलेक्टर श्री सीपी बघेल, आयुक्त नगर निगम श्री हरेश मण्डावी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

.

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles