WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

15 दिन के भीतर कलेक्टर श्री दुदावत ने दूसरी बार किया जिला अस्पताल का दौरा*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

व्यवस्थाओं में सुधार के लिए दी एक सप्ताह की मोहलत*
’एक सप्ताह के भीतर डायलिसिस की और चार इकाइयों को करें प्रारंभ’*
’डायलिसिस के जरूरतमंद सभी मरीजों को जिले में मिले सुविधा’*
कोंडागांव, 20 जनवरी 2024/ जिले में चिकित्सा व्यवस्था को बेहतर बनाने का कार्य कर रहे कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने 15 दिनों के भीतर दूसरी बार जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान अस्पताल के विभिन्न वार्डों में चल रहे शौचालयों के मरम्मत कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने मरम्मत कार्य की गति पर गहरी नाराजगी जाहिर करते एक सप्ताह के भीतर कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए और कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं लाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी दी। उन्होंने मरम्मत कार्य के लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया।
कलेक्टर ने शौचालयों में पानी की आयुपर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ ही भवन में पानी के सीपेज की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विद्युत संबंधी कार्य को भी पूर्ण करने को कहा। उन्होंने मरम्मत कार्य करवा रही एजेंसी को कहा कि वे मरम्मत उपरांत तत्काल जिला अस्पताल को शिचालयों को हस्तांतरित करें। उन्होंने अस्पताल के साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया, वहीं अनुपयोगी सामग्री के निस्तारण शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

कलेक्टर ने यहां डायलिसिस की सुविधा प्रदान करने के लिए उपलब्ध सभी इकाइयों का उपयोग करने के निर्देश देते हुए कहा कि डायलिसिस के जरूरतमंद सभी मरीजों को जिले में इसकी सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित हो।
कलेक्टर ने इस दौरान मरीजों के लिए वितरण हेतु तैयार किए गए भोजन का निरीक्षण किया और भोजन की गुणवत्ता से असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने अस्पताल की स्वच्छता व्यवस्था से भी असंतुष्टि व्यक्त की और इन कार्यों के लिए नए सिरे से निविदा जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में बैठक की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए, जिससे मरीजों के परिजनों को सहुलित हो। इसके साथ ही उनके कपड़ों को सुखाने हेतु आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा। उन्होंने कोविड अस्पताल में प्रवेश और निकासी के लिए अलग-अलग रास्ते की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने फिजियोथेरेपी और बर्न यूनिट हेतु भवन निर्माण के लिए उपलब्ध भूमि का सदुपयोग सुनिश्चित करते हुए भवन का निर्माण सुनिश्चित करने को कहा।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम प्रकाश शर्मा,आय अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ आरसी ठाकुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles