WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशस्वास्थ्य

कलेक्टर श्री दुदावत ने की मातृ एवं शिशु मृत्यु के प्रकरणों की समीक्षा

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

दुर्गम गांवों तक पहुंचने के लिए चलाई जाएंगी बाईक एंबुलेंस

प्रसव उपरांत डिस्चार्ज के बाद भी लगातार रखें निगरानी: कलेक्टर

छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 21 जून 2024—कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में गुरुवार को मातृ एवं शिशु मृत्यु के प्रकरणों की समीक्षा की गई। कलेक्टोरेट के प्रथम तल स्थित सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने दुर्गम स्थानों से गर्भवती महिलाओं और मरीजों को स्वास्थ्य केन्द्र तक लाने के लिए बाईक एंबुलेंस संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि दुर्गम क्षेत्रों के ग्रामीणों के स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल के लिए अस्पताल तक शीघ्र पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सड़कों का निर्माण भी सुनिश्चित किया जाएगा।
गर्भ के दौरान गंभीर प्रकरणों में उच्च चिकित्सालय रिफर किए जाने के निर्देश दिए। वहीं प्रसव के उपरांत डिस्चार्ज के बाद भी लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने किसी भी प्रकार की समस्या होने पर किए जाने वाले उपायों के संबंध में भी जागरुकता लाने के लिए निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि सभी प्रकरण महत्वपूर्ण हैं तथा सभी लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के दायरे में लाना स्वास्थ्य अमले की जिम्मेदारी है। सभी गर्भवती महिलाओं का नियमित तौर पर स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित हो तथा गंभीर प्रकरणों में तत्काल अस्पताल में भर्ती की जाए। उन्होंने मरीजों व परिजनों के आवागमन के साथ ही अस्पताल में रुकने के लिए सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ आरके सिंह, जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डाॅ आरसी ठाकुर, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती भावना महलवार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व प्रकरणों से संबंधित परिजन उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles