WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

कलेक्टर श्री दुदावत ने किया बड़े राजपुर विकासखण्ड में संचालित विकास कार्यों का निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

समग्र शिक्षा के जिला समन्वयक, विकासखण्ड समन्वयक एवं बीआरपी को नोटिस

कलेक्टर दुदावत ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया।

आंगनबाड़ी भवन के बाहरी और आंतरिक दीवारों में बच्चों के लिए आकर्षक चित्रकारी करने के लिए दिये निर्देशित 

छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 7 अगस्त 2024—

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने बुधवार को बड़े राजपुर विकासखण्ड में संचालित विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कोरगांव स्थित विद्यालय, बालिका छात्रावास, निर्माणाधीन ग्राम पंचायत भवन, बड़े राजपुर स्थित कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय, निर्माणाधीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भवन सहित लिहागांव एवं आसपास के ग्राम में निर्माणाधीन शासकीय भवन एवं अन्य विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
कलेक्टर श्री दुदावत ने कोरगांव स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन का निरीक्षण किया और यहां बच्चे और शिक्षकों की उपस्थिति एवं शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने यहां दिव्यांग बच्चों के लिए शौचालय निर्माण के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने यहां प्री पोस्ट मैट्रिक बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया और यहां बच्चों की मांग पर छत की तत्काल सफाई के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बच्चों को प्रदान किए जा रहे भोजन तथा अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिकोण से लगाए गए सीसीटीवी के संचालन के संबंध में भी उन्होंने जानकारी ली। उन्होंने कोरगांव में निर्माणाधीन ग्राम पंचायत भवन का निरीक्षण किया और कार्य को 30 सितंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बड़े राजपुर में कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां 48.42 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन अतिरिक्त भवन को अगस्त माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कमरों में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था के लिए निर्देशित किया।
कलेक्टर ने इस दौरान बच्चों से बातचीत कर शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही उन्हें विद्यालय में मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने यहां बच्चों को भू-गोल विषय के अंतर्गत सौर मंडल तथा गणित विषय के अंतर्गत परिमेय एवं अपरिमेय संख्याओं के संबंध में सवाल पुछे। बच्चों द्वारा तत्परतापूर्वक उत्तर दिए जाने पर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने यहां एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया।
कलेक्टर श्री दुदावत ने यहां खण्ड स्त्रोत समन्वयक कार्यालय का निरीक्षण किया। पाठ्यपुस्तक वितरण में लापरवाही पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयक, खण्ड स्त्रोत समन्वयक तथा ब्लॉक रिसोर्स पर्सन को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां निर्माणाधीन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के भवन व लिहागांव में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया और कार्य को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी भवन के बाहरी और आंतरिक दीवारों में बच्चों के लिए आकर्षक चित्रकारी करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने लिहागांव में नए ग्राम पंचायत भवन के निर्माण हेतु भी निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री दुदावत ने इसके साथ ही फरसगांव विकासखण्ड के सिवनीभाटा स्थित पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला का निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों का जायजा लिया। उन्होंने भवन में विद्युतीकरण के कार्य को दुरुस्त करने तथा बाउण्ड्री वॉल का निर्माण शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई, केशकाल अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री अंकित चौहान, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आदित्य चांडक, समग्र शिक्षा के जिला मिशन समन्वयक श्री महेन्द्र पाण्डे, तहसीलदार श्री फनेश्वर सोम, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एसएल देवांगन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles