WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

कलेक्टर श्री दुदावत पहुंचे कुधूर और हड़ेली* *जिले के अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में निर्माणाधीन सड़क और पुल-पुलियों का किया निरीक्षण*

निर्माण कार्यों की गति बढ़ाने के दिये निर्देश

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*कोण्डागांव, 15 जनवरी 2024– कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सोमवार को जिले कुधूर और हड़ेली जैसे जिले के अतिसंवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर वहां बनाई जा रही सड़कें और पुल-पुलियों का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री दुदावत ने पुलिस अधीक्षक श्री वाय अक्षय कुमार के साथ मर्दापाल तहसील के ग्राम चांगेर तक निर्माणाधीन सड़क, मटवाल से कुधूर तक निर्माणाधीन सड़क, कुधूर में भंवरडीह नदी पर बन रही पुल, कुधूर से तुमड़ीवाल तक निर्माण हेतु स्वीकृत सड़क, परोदा से परिपथ तक बन रही सड़क, हड़ेली से कड़ेनार तक निर्माणाधीन सड़क, और तोतर-चेमा मार्ग में भंवरडीह नदी पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उनके साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, अनुविभागीय दण्डाधिकारी सुश्री निकिता मरकाम भी मौजूद थीं।
कलेक्टर श्री दुदावत ने ग्रामीणों के लिए इन सड़क और पुल-पुलियों के महत्व को देखते हुए शीघ्र इनका निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उनहोंने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से जहां क्षेत्र के ग्रामीणों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी, वहीं शासन को भी अपनी योजनाओं को आम ग्रामीणों तक पहुंचाने में सहजता होगी।
कलेक्टर ने निर्माणाधीन चांगेर मार्ग के निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री एआर मरकाम ने बताया कि 12.9 किलोमीटर लंबी इस मार्ग में दस किलोमीटर तक भूमि समतलीकरण का कार्य कर लिया गया है। कलेक्टर ने शेष मार्ग में भूमि समतलीकरण के साथ ही जीएसबी कार्य तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए। वहीं सभी मार्ग के सभी पुल-पुलियों का कार्य प्रारंभ करने तथा मई माह तक कार्य को पूर्ण करने पर जोर दिया, जिससे बारिश के दिनों में ग्रामीणों को इस सड़क का लाभ मिल सके।
कलेक्टर ने मटवाल से कुधूर तक निर्माणाधीन सड़क को फरवरी माह तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं यहां भंवरडीह नदी पर पुल निर्माण की गति को बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने नदी के दूसरी छोर से भी पहुंच मार्ग का निर्माण प्रारंभ करने को कहा, जिससे मई माह तक इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा किया जा सके और बारिश के दिनों में नदी में आने वाली उफान के दौरान भी लोगों को आवागमन में किसी भी प्रकार की बाधा न रहे।
हड़ेली से कड़ेनार तक निर्माणाधीन सड़क को दुर्गम क्षेत्र में आवागमन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताते हुए मार्ग में सभी पुल-पुलियों का निर्माण तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए।
*हड़ेली के आंगनबाड़ी का कलेक्टर ने किया निरीक्षण*

इस दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने इस दौरान हड़ेली में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने केन्द्र में संचालित गतिविधियों के साथ ही कुपोषित बच्चों की जानकारी ली। उन्होंने सभी बच्चों को आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन के दौरान केन्द्र में ही रहने के लिए ही प्रेरित करने को कहा, जिससे बच्चों का शारीरिक और बौद्धिक विकास सुचारु रुप से हो सके।
इस दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यपालन अभियंता श्री बलराम सिंह ठाकुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आरके सिंह, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती भावना महलवार, तहसीलदार श्री अरुण सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles