WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर ने समय-सीमा बैठक में की शासकीय योजनाओं के प्रगति की समीक्षा*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*सुशासन तिहार के आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने के दिए निर्देश

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 15 अप्रैल 2025*

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत सभी पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित किया जाए। कलेक्टर ने सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ संवेदनशीलतापूर्वक निराकरण करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी आवेदनों की शत-प्रतिशत प्रविष्टि पोर्टल पर सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के आयुष्मान भारत योजना और प्रधानमंत्री वय वंदना योजना की समीक्षा करते हुए लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रगति लाने सीएमएचओ को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने राजस्व प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कहा कि राज्य शासन की मंशा के अनुरूप समस्त राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें। इसके अलावा कलेक्टर ने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जनधन योजना तथा उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की।

कलेक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्लस 2.0 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ‘मोर दुआर साय सरकार’ अभियान आज से शुरू हो रहा है, जो 30 अप्रैल तक चलेगा। शासन द्वारा सभी को आवास मिले, इसके लिए ‘आवास प्लस’ सर्वे में पात्रता के दायरे को बढ़ाया गया है, जिससे हर किसी के घर का सपना पूरा हो सके। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को आवास प्लस सर्वे का कार्य को अच्छे से करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही छूटने न पाए।

कलेक्टर ने सभी जनपद सीईओ को जिले के समस्त आंगनबाड़ियों और स्कूलों में शौचालय तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार जल संचयन के लिए जिले में व्यापक अभियान चलाया जाना है। इसके तहत जिले के नागरिकों को जल संरक्षण के लिए जागरूक करने, ग्राम पंचायतों में भूजल स्तर की जानकारी देने और वाटर हार्वेस्टिंग लगाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु जल संसाधन विभाग को मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री अविनाश भोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles