Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर ने की महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 24 अप्रैल 2025*

कलेक्टर श्रीमती नुपुर पन्ना राशि ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने गर्भवती महिलाएं, किशोरी बालिकाएं और छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए

कलेक्टर ने कुपोषित बच्चों को सुपोषण की स्थिति में लाने हेतु किए जा रहे प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिले के अधिकारियों को एक एक बच्चे की निगरानी करने जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए। साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में गरम भोजन का नियमित रूप से वितरण सुनिश्चित करने को भी कहा।
कलेक्टर ने महतारी वंदन योजना की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि जिले की सभी पात्र महिलाओं को इस योजना का समुचित लाभ मिले। उन्होंने विशेष चिकित्सकीय देखभाल की आवश्यकता वाले बच्चों के लिए विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिए।

कलेक्टर ने विभागीय भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने पर जोर दिया। उन्होंने आंगनबाड़ी भवनों की स्थिति की भी जानकारी ली और सभी परियोजना अधिकारियों को भवन निर्माण कार्य के प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles