Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर ने आदिवासी विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 03 जुलाई 2025*

कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आदिवासी विकास विभाग के योजनाओं के क्रियान्वयन एवं निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। साथ ही आश्रम और छात्रावासों की स्थिति एवं छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि आश्रम व छात्रावासों में बच्चों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराएं, जिससे वे अच्छे से पढ़ाई कर सकें। उन्होंने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए समय-समय पर काउंसिलिंग की बात कही। कलेक्टर ने सभी भवनों में स्वच्छता बनाएं रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने विभिन्न भवनों के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित इंजीनियरों को गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया और कहा कि नवनिर्मित भवनों में छत से पानी टपकने या दरार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। बैठक में आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रगति की समीक्षा के साथ स्वच्छ तन-स्वच्छ मन अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच, नक्सल पुनर्वास नीति के तहत प्रकरणों के निराकरण पर और वन अधिकार पत्रों के डिजिटाइजेशन कार्य सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा हुई। इस अवसर पर सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग श्री कृपेन्द्र तिवारी सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles