Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

अधिकारियों को दिये आवेदनों पर त्वरित निराकरण के निर्देश

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 23 सितंबर 2024*

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज जिला कार्यालय के भू-तल स्थित सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में लोगों से भेंटकर उनकी समस्याओं को सुना। जनदर्शन में आज 22 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने प्राप्त सभी आवेदनों पर त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिए।
कलेक्टर जनदर्शन में नवीन शासकीय महाविद्यालय मर्दापाल के विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में आधारभूत सुविधाओं का अभाव की शिकायत की जिसमें कलेक्टर ने उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवेदन पर अवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। इसी प्रकार ग्राम सुखबेड़ा के निवासियों ने प्राथमिक शाला में शिक्षकों की मांग, ग्राम फुलझर के ग्रामीणों ने पुलिया एवं रोड़ की मांग, ग्राम कोदाबेड़ा के ग्रामीणों ने वनाधिकार पट्टे की मांग सहित विभिन्न मांगों और समस्याओं को लेकर ग्रामीणजनों से आवेदन प्राप्त हुए।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles