WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं एसपी वाय. अक्षय कुमार ने मध्य रात्रि किया सीमावर्ती चेक पोस्टों का आकस्मिक निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

कलेक्टर ने चेक पोस्टों पर कड़ी निगरानी रखने दिये निर्देश

कोण्डागांव, 20 मार्च 2024– मंगलवार की मध्य रात्रि कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार द्वारा ओडिसा के सीमा पर स्थित स्थैतिक निगरानी दलों के चेक पोस्टों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम वे एरला स्थित स्थैतिक निगरानी चेक पोस्ट पहुंचे। जहां उन्होंने दल को अच्छे कार्य हेतु प्रोत्साहित करते हुए जांच के दौरान यात्रियों से संवेदनशीलता पूर्वक व्यवहार करते हुए सभी गाड़ियों की गहन जांच करने हेतु निर्देशित किया।

हीरापुर स्थित स्थैतिक निगरानी चेक पोस्ट पहुंच कलेक्टर ने यहां उपयुक्त लाईटिंग की व्यवस्था करने के साथ शिफ्टवार ड्यूटी पर उपस्थित होने हेतु कर्मचारियों को निर्देशित किया। माकड़ी में बनाये गये स्थैतिक निगरानी चेक पोस्ट पहुंच उन्होंने सीमा पार से आने वालों के साथ जाने वाले वाहनों की भी गहन जांच करने तथा प्रत्येक जांच की वीडियोग्राफी कराने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान मार्ग पर उड़नदस्ता दल (एफएसटी दल) से मुलाकात कर कलेक्टर द्वारा उन्हें तत्परता से कार्य करने एवं प्रत्येक शिकायत पर तुरंत स्थल पर पहुंच कर जांच के साथ प्रत्येक कार्यवाही की वीडियोग्राफी अवश्य सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। इसके अलावा उन्होने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को दूसरी शिफ्ट के अधिकारियों के आने तक चेक पोस्ट को न छोड़ने हेतु निर्देश दिये।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles