WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर ने मक्का प्रसंस्करण प्लांट और केन्द्रीय विद्यालय भवन का किया निरीक्षण*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 23 अप्रैल 2025*

कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने आज कोण्डागांव जिले में विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले केन्द्रीय विद्यालय के नवनिर्मित भवन का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई दुरूस्त रखने और आगामी शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने से पूर्व सभी आवश्यक फर्नीचर, शिक्षण सामग्री एवं अन्य व्यवस्थाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इसके पश्चात् कलेक्टर ने ग्राम कोकोड़ी में निर्मित मक्का प्रसंस्करण प्लांट का निरीक्षण किया। उन्होंने सीपीयू, वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, बॉयलर प्लांट सहित सभी यूनिट्स की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। कलेक्टर ने प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों की जानकारी के साथ मक्का खरीदी की व्यवस्था से भी अवगत हुए। उन्होंने प्लांट संचालन में सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए प्लांट संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारी पूरा करें।
इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने बड़े कनेरा रोड स्थित ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया और बैठक व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों को नियमित सफाई एवं आवश्यकता अनुसार मरम्मत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बैडमिंटन कोर्ट और स्वीमिंग पूल का भी अवलोकन किया।
बिहान योजना के अंतर्गत संचालित ‘उड़ान’ का भी निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने वहां तैयार किए जा रहे उत्पादों की जानकारी ली तथा इसे और अधिक सुव्यवस्थित करने एवं आवश्यक मरम्मत हेतु निर्देश दिए, जिससे इस इकाई में संचालित आजीविका संबंधी गतिविधियों से अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अविनाश भोई तथा एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर भी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles