WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर ने उसूर ब्लॉक में विकास कार्यों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, बीजापुर 6 दिसम्बर 2025*

जिले के उसूर ब्लॉक के व्यापक निरीक्षण पर पहुंचे कलेक्टर संजीत मिश्रा ने विभिन्न सरकारी योजनाओं, संस्थानों और निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उनके साथ जिपं सीईओ नमता चौबे भी मौजूद रहीं। अधिकारियों ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जमीनी स्थिति देखकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दुर्गीगुड़ा पोर्टोकेबिन से निरीक्षण की शुरुआत

कलेक्टर ने दुर्गीगुड़ा स्थित पोर्टोकेबिन में व्यवस्थाओं की समीक्षा की और सुधार के निर्देश दिए।

आवापल्ली कॉलेज में छात्रों से संवाद

इसके बाद वे आवापल्ली कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई, संसाधनों और समस्याओं पर चर्चा की।
टर्म्स में बैंक संचालन के लिए चुने गए भवन का भी निरीक्षण किया।

सड़क निर्माण और पुल का निरीक्षण

बीआरओ द्वारा बनाए जा रहे तर्रेम–पामेड़ मार्ग पर निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया गया।
क्षेत्र में आवाजाही सुगम बनाने के लिए बने बेली ब्रिज का कलेक्टर ने उद्घाटन भी किया।

गुंडुम में आंगनबाड़ी व स्कूल भवन का निरीक्षण

गुंडुम में नव निर्मित आंगनबाड़ी भवन और शाला भवन का निरीक्षण कर कलेक्टर ने छात्रों से संवाद किया व निर्माण गुणवत्ता की समीक्षा की।

पामेड़ में स्वास्थ्य सेवाओं का मूल्यांकन

कलेक्टर ने ग्राम पामेड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा सेवाओं, स्टाफ उपलब्धता और आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की।

पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण

कलेक्टर ने निम्न मार्गों पर निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण किया—

कोंडापल्ली–भट्टीगुड़ा

कोंडापल्ली–कोमतपल्ली

कावर्गट्टा–डोरली
इसी के साथ आवापल्ली–बासागुड़ा मार्ग के पैचवर्क और भीमराम–उसूर सड़क निर्माण की भी समीक्षा की।

शत-प्रतिशत संतृप्ति के निर्देश

निंद्र नेल्ला नार योजना के तहत आने वाले क्षेत्र में शत-प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करने हेतु शिविर आयोजित करने व सभी सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों से कहा गया कि सभी विकास एवं निर्माण कार्यों को निर्धारित समयावधि में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।
इस दौरान एसडीएम भूतेश्वर गावे, जंप सीईओ चंद्राकर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles