Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

कलेक्टर ने बांधा तालाब, राम मंदिर तालाब एवं नहरपारा तालाब का किया निरीक्षण*

 

*कलेक्टर ने बांधा तालाब, राम मंदिर तालाब एवं नहरपारा तालाब का किया निरीक्षण*

*कलेक्टर ने नवीन बस स्टैण्ड परिसर की सफाई कर दुकानों को आबंटित करने के दिए निर्देश*

*कोण्डागांव, 14 जनवरी 2024– कलेक्टर कुणाल दुदावत ने शनिवार को नगर पालिका क्षेत्रांतर्गत विभिन्न कार्यों का निरीक्षण किया। जिसके तहत उन्होंने सर्वप्रथम नवीन बस स्टैण्ड का अवलोकन किया। जिसमें सफाई एवं व्यवस्थाओं का अभाव देखते हुए उन्होंने नाराजगी जताई और पूरे बस स्टैण्ड परिसर में सफाई कराकर निर्मित दुकानों को आबंटन प्रक्रिया के माध्यम से आबंटित करने और बस स्टैण्ड के लॉज को भी आबंटित कराकर संचालन प्रारम्भ करवाने को कहा। इसके अतिरिक्त नियमित पानी की व्यवस्था, सफाई हेतु कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए भी निर्देशित किया।

*बांधा तालाब में गंदगी पर कलेक्टर ने जताया रोष, जल्द सफाई कराने दिए निर्देश*
कलेक्टर ने नगर के मध्य स्थित बांधा के चारों ओर भ्रमण करते हुए सफाई की लचर व्यवस्था और हर तरफ अनचाहे पौधों के उगे होने पर रोष व्यक्त करते हुए जल्द से जल्द बांधा तालाब के चारों ओर के परिपथ की सफाई कराने के साथ झाड़ियों को साफ कर प्लांटेशन कराने और परिपथ में टूटे मार्गों एवं लाइटों का त्वरित रूप से मरम्मत करा कर परिपथ के पीछे के गेट को लगाने को कहा। उन्होंने बांधा तलाब के भीतर बनी चौपाटी की दुकानों को आबंटित कर उसे प्रारम्भ कराने के भी निर्देश दिए।

*राम मंदिर तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द करें पूरा- कलेक्टर*
कलेक्टर ने राम मंदिर तालाब के सौंदर्यीकरण हेतु किये जा रहे कार्यों का अवलोकन करते हुए वहां पौधारोपण के साथ लाइटों की व्यवस्था, लैंडस्केपिंग को अच्छी तरह कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने इसका कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने के भी निर्देश दिए।

*नहरपारा तालाब का होगा सौंदर्यीकरण*
कलेक्टर ने नगर में स्थित नहरपारा के तालाब के सौंदर्यीकरण हेतु नगर पालिका द्वारा निर्मित प्लान का अवलोकन करते हुए इसके सौंदर्यीकरण को आवश्यक बताया और कार्ययोजना में आवश्यक सुधार हेतु 07 दिनों में नई कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करने और जल्द से जल्द काम प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा, अनुविभागीय दण्डाधिकारी निकिता मरकाम, प्रभारी सीएमओ अजय सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles