Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

खेलछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

राष्ट्रीय खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली छात्रा का कलेक्टर ने किया सम्मान

जुडो खेल में प्राप्त किया कांस्य पदक

कलेक्टर ने राष्ट्रीय खेलों में कांस्य पदक प्राप्त करने वाली छात्रा का किया सम्मान
उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु कलेक्टर ने दी शुभकानाएं


कोण्डागांव, 30 नवम्बर 2023/
 बुधवार को कलेक्टर श्री दीपक सोनी द्वारा हरियाणा के गुरूग्राम में आयोजित राष्ट्रीय खेल कुद प्रतियोगिता में जुडो खेल में कांस्य पदक प्राप्त करने वाली छात्रा लेखा नेताम का सम्मान किया। ज्ञात हो कि 06 से 09 नवम्बर के मध्य हरियाणा के गुरूग्राम में आयोजित 52वीं केन्द्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेल कुद प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। जिसमें 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में 44 किलो ग्राम वर्ग में लेखा नेताम द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया है। इस अवसर पर कलेक्टर ने उन्हे शुभकामनाएं देते हुए उन्हें आगामी खेल प्रतियोगिताओं में इसी प्रकाश शानदार प्रदर्शन करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर लेखा के परिजनों से कलेक्टर ने मुलाकात कर उन्हें भी बधाईया दी।
इस अवसर पर जुडो प्रशिक्षक नारायण सोरेन ने कलेक्टर को बताया कि 03 से 06 दिसम्बर तक गुजरात के अहमदाबाद में आयोजित होने वाली खेलों इंडिया वुमन लीग रैंकिंग प्रतियोगिता में जिले के 4 खिलाड़ी जुडो प्रतियोगिता में शामिल होंगे। जिनमें हेमवती नाग, राजेश्वरी मरकाम, गीता हिड़कों, निर्मला शोरी शामिल होंगे। कलेक्टर सभी को अग्रिम शुभकामनाएं दी। ज्ञात हो कि कोण्डागांव में जिला प्रशासन एवं आईटीबीपी की 41 बटालियन द्वारा निःशुल्क जुडो प्रशिक्षण केन्द्र संचालित किया जा रहा है। जिसमें सैनानी नरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में जुडो प्रशिक्षण सीजीडी नारायण सोरेन एवं सीजीडी उदय सिंह यादव के द्वारा अब तक 200 से अधिक बच्चों को जुडो का प्रशिक्षण दिया गया है। इसके लिए प्रशिक्षित बच्चे विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे है।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles