WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनी जिले के दूरस्थ अंचलों के ग्रामीणों की समस्याएं*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 22 जुलाई 2025*

राज्य शासन आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। इसी क्रम में जिला प्रशासन जनदर्शन कार्यक्रमों के माध्यम से जनता की समस्याओं के समाधान हेतु सतत प्रयासरत है। इस पहल को और अधिक प्रभावी तथा सुलभ बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने जिला कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केशकाल और बड़ेराजपुर विकासखंड के ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। जिला प्रशासन की इस पहल से दूरस्थ अंचलों के निवासियों को जिला मुख्यालय आने की आवश्यकता नहीं पड़ी, जिससे न केवल समय की बचत हुई बल्कि आर्थिक रूप से भी उन्हें राहत मिली।
कलेक्टर ने वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से केशकाल जनदर्शन में उपस्थित आम नागरिकों की समस्याएं सुनी, जिसमें ग्राम सालेभाट की अंजू नेताम ने ग्राम सभा की बैठक के लिए सेड निर्माण की मांग की, वहीं ग्राम सालेभाट के सोहनलाल ने अधिक बिजली बिल की शिकायत की, ग्राम निराछिन्दली के निवासी लक्ष्मण सिंह गावड़े ने सड़क निमार्ण की मांग की, ग्राम टेंवसा निवासी सोनसिंह शोरी ने वन अधिकार पत्र की मांग की।

इसी प्रकार कलेक्टर ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में साप्ताहिक जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता के साथ सुनी और संबंधित अधिकारियों को उनके आवेदनों पर त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया। जिसमें आज ग्राम बांसगांव निवासी बजूराम नेताम ने बांसगांव में नवीन उपस्वास्थ्य केन्द्र की मांग की। जिस पर कलेक्टर ने मांग पर कार्यवाही हेतु जिला पंचायत सीईओ को निर्देशित किया। इसी प्रकार ग्राम बांसगांव के ग्रामीणों ने नवीन हायर सेकण्डरी विद्यालय की मांग की, कोण्डागांव निवासी सुखदेव सिंह बस्सन ने एनएच 30 की लाईट एवं सड़क मरम्मत की मांग की, ग्राम कचोरा निवासी निवासी पीलसाय पोयाम ने गांव में सोलर पावर प्लांट स्ट्रीट लाइट की मांग की। इसी प्रकार मत्स्य पालन हेतु लिज में तलाब की मांग, वन अधिकार पत्र, मोबाईल टावर सहित राजस्व प्रकरणों के साथ कई मांगों एवं समस्याओं को लेकर 35 आवेदन प्राप्त हुए।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles