WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशशिक्षा

कलेक्टर ने गोलावण्ड एकलव्य छात्रवास में अव्यवस्था पर अधीक्षिका पर कार्यवही हेतु दिये निर्देश

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

बच्चों से चर्चा कर कलेक्टर ने बताये टाइम मैनेजमेंट के तरीके

कोण्डागांव, 07 मार्च 2024– गुरूवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा गोलावण्ड स्थित एकलव्य आवासीय आदर्श विद्यालय एवं छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय एवं छात्रावास के कक्षों का निरीक्षण किया तथा स्कूल के शिक्षकों से व्यवस्था के संबंध में चर्चा की। लाइब्रेरी के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किताबें वितरण पंजी का मुआयना करते हुए लाईब्रेरी में माध्यमिक कक्षाओं हेतु पुस्तकों की उपलब्धता न होने पर प्राचार्य को विद्यालय के सभी स्तरों के बच्चों हेतु किताबों की व्यवस्था करने हेतु निर्देश दिये।

विद्यालय कक्षों के अवलोकन के दौरान कलेक्टर ने शिक्षकों के स्मार्ट टीवी संचालन के कौशल की भी जांच करते हुए सभी को स्मार्ट टीवी संचालन हेतु प्रशिक्षण देने हेतु निर्देशित किया। इसके उपरांत उन्होंने बालिका छात्रावास के कक्षों में जाकर विद्युत उपकरणों की जांच करते हुए उपकरणों के खराब होने एवं मच्छरदानी लगाने हेतु उचित व्यवस्था न होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बच्चों से गणवेश, जुते वितरण एवं शिक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। जिसमें बच्चों द्वारा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए खाने के मैन्यू के संबंध मंे भी पूछे जाने पर जानकारी दी। जिसमें मैन्यू अनुसार भोजन न दिये जाने तथा किचन में पानी की उचित व्यवस्था न होने, हाॅस्टल में टीवी एवं सीसी टीवी के खराब होने, विजिटर पंजी के उचित तरीके से संधारित न करने, बच्चों को खेल सामाग्री वितरित न करने पर रोष व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने प्राचार्य एवं अधीक्षिका को कड़ी चेतावनी देते हुए दो दिनों के भीतर व्यवस्था सुधार करने को कहा तथा बालिका छात्रावास में अव्यवस्था को देखते हुए अधीक्षिका पर कड़ी कार्यवाही करते हुए उसे निलंबित करने हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। कलेक्टर ने किचन एवं मेडिकल व्यवस्था का भी जायजा लेते हुए स्टाफ नर्स से आपातकालीन चिकित्सा हेतु दवाईयों की उपलब्धता तथा किचन में सब्जी की उपलब्धता की भी जांच की। बच्चों से चर्चा के दौरान नवमीं कक्षा की साक्षी नेताम द्वारा कलेक्टर से टाइम मैनेजमेंट करने के तरीकों के संबंध में पूछा जिस पर कलेक्टर ने आत्मीयता पूर्वक अपने सुबह से लेकर शाम तक के दिनचर्या के बारे में बताते हुए टाइम मैनेजमेंट के तरीकों के संबंध में बच्चों को बताया। इस अवसर पर एसडीएम निकिता मरकाम भी उपस्थित रही।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles