WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*कलेक्टर ने समय सीमा की बैठक में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने दिए निर्देश*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोंडागांव, 14 जनवरी 2025*

कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं और निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा करें।

बैठक में कलेक्टर ने खंड शिक्षा अधिकारियों को अपार आईडी बनाने के कार्य में तेजी लाने, उल्लास कार्यक्रम के तहत पोर्टल पर एंट्री सुनिश्चित करने और विद्यालयों में शिक्षकों की समय पर नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने खंड चिकित्सा अधिकारियों को एनीमिया मुक्त कोण्डागांव अभियान के तहत स्क्रीनिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही जननी सुरक्षा योजना के हितग्राहियों को समय पर राशि का भुगतान सुनिश्चित करने को भी कहा।

महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बच्चियों के खाते खोलने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्लस सर्वेक्षण कार्य में तेजी लाने के लिए सभी जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित किया।

बैठक में डीएफओ श्री आर.के. जांगड़े, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles