Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*हस्त शिल्प से जुड़े कलाकारों से कलेक्टर ने की चर्चा*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर 17 जुलाई 2025*

कलेक्टर श्री हरिस एस और सीईओ जिला पंचायत श्री प्रतीक जैन की अध्यक्षता में बस्तर जिले में निर्मित हस्तकला जैसे ढोकरा आर्ट, सीसल कला, लकड़ी मूर्तिकला, तुंबा, पैरा आर्ट, बास, पत्थर, कौड़ी कला हस्तशिल्प से जुड़े मास्टर ट्रेनरों एवं प्रबन्धक हस्तशिल्प बोर्ड हस्त शिल्प से जुड़े गैर सरकारी संस्थाएं जो हस्तकला के क्षेत्र में ट्रेनिंग व मार्केटिंग का कार्य करने वालों की बैठक आस्था सभाकक्ष में किया गया।
उपरोक्त बैठक में बस्तर जिले में हस्तशिल्पियों के द्वारा बनाए जा रहे विविध हैंडीक्राफ्ट सामनों को कलागुडी के माध्यम से बाजार की मांग अनुरूप बेहतर और गुणवत्तापूर्ण कैसे बनाया जा सके इस हेतु प्रशिक्षित किया जाने, जिससे अच्छा सामान तैयार किया जा सके। साथ ही हैंडीक्राफ्ट समान बनाने में उपयोग होने वाली मशीनों की उपलब्धता ताकि बनाए जाने वाले समानों की गुणवत्ता बेहतर हो। शिल्प कला से जुड़े शिल्पियों को लगातार रोजगार मिल सके ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में और भी सुधार हो। शिल्पियों द्वारा बनाए गए उत्पादों के विक्रय हेतु सुव्यवस्थित स्थल होना। मास्टर ट्रेनरों एवं हस्तशिल्प से जुड़े सदस्यों को नए उत्पादों का प्रशिक्षण प्रदाय किया जाना प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षणार्थियों के कार्य की निगरानी लगातार किया जाना जिससे ट्रेनिंग परिणाम सर्वोपरि हो इन उपरोक्त सभी विषयों पर उपस्थित सभी प्रशिक्षकों से चर्चा किया गया।

*सिटी ब्यूरो जगदलपुर जय प्रकाश सिंह*

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles