Breaking
*महिला आरक्षण की आड़ में लोकतंत्र के एन्काउंटर का खेल* *कोण्डागांव में नेशनल लोक अदालत की तैयारी तेज, थाना प्रभारियों की बैठक समपन्न।**प्रधान न्यायाधीश ने नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी बनाने हेतु बैंक विभाग, दूरसंचार व नगरपालिका के अधिकारीयों का लिया एक महत्वपूर्ण बैठक**सीबीएसई कक्षा 10वीं के मेधावी विद्यार्थियों का जिला कार्यालय में हुआ सम्मान**गुण्डाधुर कॉलेज का बड़ा कदम: जल परीक्षण लैब से हुआ MOU**पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल ने प्रार्थियो को लौटाए लाखो के गुम मोबाईल।**विधायक सुश्री लता उसेण्डी की अध्यक्षता में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न**ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन**सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव के द्वारा किशोर न्याय बोर्ड का औचक किया निरीक्षण।* *तेंदूपत्ता संग्रहण वर्ष 2026 की कार्ययोजना पर समीक्षा बैठक एवं कार्यशाला आयोजित*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशस्वास्थ्य

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माकड़ी का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण

मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा कर व्यवस्थाओं के संबंध में ली जानकारी
बीएमओ सहित आरईएस के अधिकारियों को दिया नोटिस

कोण्डागांव, 06 मार्च 2024– बुधवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत ने सामुदायिक स्वास्थ्य माकड़ी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र के आईसोलेशन वार्ड, जनरल वार्ड, भंडार कक्ष, दवा वितरण केन्द्र, एनआरसी, लेबोरेटरी आदि की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जहां उन्होंने आईसोलेशन वार्ड निर्माण कार्य में विलम्ब को देखते हुए निर्माण एजेंसी आरईएस के अधिकारियों को नोटिस देने के निर्देश दिये। इसके अतिरिक्त उन्होंने स्वास्थ्य केन्द्र के सभी रिकार्ड की जांच करते हुए ओपीडी की संख्या में वृद्धि करने तथा व्यवस्थाओं के सुधार हेतु निर्देशित किया। उन्होंने एनआरसी पहुंच दर्ज संख्या कम होने पर असंतुष्टि व्यक्त की साथ ही उन्होंने बच्चों के परिजनों से चर्चा करते हुए पूरक पोषण आहार की उपलब्धता के संबंध में चर्चा की। जिसमें बच्चों को पूरक पोषण आहार न मिलने पर नारजगी जाहिर करते हुए बीएमओ को नोटिस जारी करते हुए 07 दिनों के भीतर व्यवस्थाओं के सुधार हेतु निर्देशित किया।

एनआरसी में कलेक्टर द्वारा अपने समक्ष बच्चों का वजन कर उनकी जांच करवायी। उन्होंने मरीजों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु वाॅटर कुलर की व्यवस्था करने को कहा। मरीजों एवं उनके परिजनों से चर्चा के दौरान परिजनों द्वारा स्वास्थ्य केन्द्र में कुछ रक्त जांच सुविधाओं के उपलब्ध न होने की जानकारी दी गयी। जिस पर कलेक्टर ने जल्द से जल्द रक्त जांच प्रारंभ कराने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

कलेक्टर द्वारा कर्मचारियों एवं अधिकारियों के दैनिक रोस्टर का निरीक्षण करते हुए एंबुलेस व्यवस्था, आपातकालीन चिकित्सा, संस्थागत प्रसव, आयुष्मान कार्ड द्वारा उपचार एवं अस्पताल प्रबंधन के संबंध में अधिकारियों के साथ चर्चा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ नीलम टोपो, एसडीएम निकिता मरकाम, डीडी पंचायत बीआर मोरे, तहसीलदार मनोज रावटे, बीएमओ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles