Breaking
*यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत*

छत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

कलेक्टर एवं एसपी ने निर्माणाधीन स्टेडियम के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण*

*जल्द से जल्द गुणवत्ता को ध्यान में रख निर्माण कार्य पूर्ण करने दिये निर्देश*

*कोण्डागांव, 15 फरवरी 2024/* गुरूवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार द्वारा जिला मुख्यालय में कन्या महाविद्यालय के निकट निर्माणाधीन स्टेडियम के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेडियम के ले-आऊट एवं डिजाइन पर चर्चा करते हुए शेष कार्यों की जानकारी ली। जिसमंे उन्होंने निर्माण कार्यों के दौरान गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा बनायी जा रही सुविधाओं को मानकों के अनुसार विकसित करने के निर्देश दिये। उन्होंने मैदान में पेयजल, पार्किंग, शौचालय, लैंड स्केपिंग, फेंसिंग के कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने कार्य में विलंब पर असंतोष व्यक्त करते हुए कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध रूप से कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिये।
उल्लेखनीय है कि नगर पालिका परिषद द्वारा जिले के युवाओं को खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु लगभग 7.36 करोड़ रूपये की लागत से स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। इस स्टेडियम के साथ कबड्डी कोर्ट, बास्केटबाॅल कोर्ट, वालीबाल कोर्ट को भी विकसित किया जा रहा है। स्टेडियम में लोगों के बैठने हेतु पवेलियन एवं सीटिंग गैलरी, शौचालय, पार्किंग, पेयजल, गार्ड रूम, रेस्ट रूम सहित अन्य सुविधाएं बनायी जा रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा, सहायक अभियंता विजय मेहरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles