Breaking
*महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास**शिक्षा में गुणात्मक सुधार एवं बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम हेतु टीचर्स एसोसिएशन ने शासन को दिया ज्ञापन**जिला न्यायालय परिसर कोण्डागांव में आयोजित नेशनल लोक अदालत**कोंडागांव में बनेगा मल्टी यूटिलिटी सेंटर**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल,नेशनल लोक अदालत एवं हिट एंड रन के संबंध में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक हुआ सम्पन्न*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशस्वास्थ्य

*सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के औचक निरीक्षण पर पहुंचे सीएमएचओ*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर, 04 जुलाई 2025*

कलेक्टर बस्तर श्री हरिस एस द्वारा स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देश के परिपालन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय बसाक ने गुरुवार को सीएचसी दरभा, पीएचसी नेगानार, सीएचसी तोकापाल और सीएचसी नानगुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों और सभी पैरामेडिकल स्टॉफ को नियमित रूप से उपस्थित रहकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किए जाने के निर्देश दिए। साथ ही गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए संवेदनशीलता के साथ पहल किए जाने कहा। सीएमएचओ ने मैदानी अमले के माध्यम से वर्षाकालीन मौसमी बीमारियों पर सतत निगरानी रखे जाने तथा ग्रामीणों को स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान किए जाने के निर्देश दिए। वहीं सभी कार्यालयीन कर्मचारियों को भी समय पर अपने कार्य पर उपस्थित होने के निर्देश दिए। इस दौरान डॉ. एके जान, डीएमओ डॉ. टेकाम और अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles