WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*नगर निगम कार्यालय में चलाया गया स्वच्छता अभियान*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक, जगदलपुर 13 जुलाई 2025*

जगदलपुर:- नगर निगम द्वारा शनिवार को निगम कार्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यालय के अंदर व आसपास सफाई किया गया। नारे लगाकर संकल्प लिया गया कि प्रत्येक शनिवार को चिन्हित स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जाएगा। वहीं रविवार को किसी एक वार्ड में जाकर वार्ड में फैली गंदगी को साफ किया जाएगा।निगम कार्यालय के पिछले हिस्से को अब पार्किंग स्थल के लिए उपयोग किया जाएगा ऐसी योजना बनाई जा रही है।
मालूम हो कि सप्ताह में एक दिन शनिवार को नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान कुछ समय से चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज नगर निगम कार्यालय के अंदर सफाई अभियान चलाया गया। महापौर संजय पाण्डे ने कहा स्वच्छता का अर्थ है हमारे आसपास के वातावरण को साफ रखना। यह केवल शारीरिक सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि हमारे आसपास के पर्यावरण को भी साफ रखना स्वच्छता का एक हिस्सा है। एक स्वस्थ और विकसित समाज के निर्माण में स्वच्छता का बहुत बड़ा योगदान होता है। हम अपने आसपास फैली गंदगी को स्वच्छ रखें तो बहुत सी गंभीर बिमारियों से बचा जा सकता है। गंदगी से अनेक प्रकार की बीमारियां फैलती है। यदि हम स्वयं को और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखे तो हम गंभीर बीमारियो से बच सकते हैं।
नगर निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन ने कहा स्वच्छता से व्यक्ति के व्यक्तित्व में निखार आता है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। स्वच्छता केवल सरकार या नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि हम सभी नागरिकों का यह कर्तव्य है कि हम अपने घर, स्कूल, मोहल्ले और शहर को स्वच्छ बनाए रखें। हम अपने घरों का गीला व सूखा
कचरा अलग अलग दें यह भी हमारा कर्तव्य है। सफाई अभियान में एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, लक्ष्मण झा, संग्राम सिंह राणा, कलावती कसेर, पार्षद खगेन्द्र, पारुल बोथरा, पूनम सिन्हा, आशा साहू, साहू, उर्मिला यादव, गायत्री बघेल, स
झरना महंती, रामनरेश पांडे, विधुशेखर झा, एचवाय कुकड़े, धीरज कश्यप, रितेश सिन्हा, सुलोचना, नवीन बोथरा, निगम आयुक्त प्रवीण कुमार वर्मा सहित नगर निगम के स्टॉफ मौजूद रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles