WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेशसैनिक

आई०टी०बी०पी० की 29वीं वाहिनी द्वारा फरसगांव में सिविक एक्शन कार्यक्रम

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

कार्यक्रम के तहत चिकित्सा शिविर का आयोजन एवं आवश्यक कृषि यंत्र सामग्री का वितरण किया गया।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल नक्सल उन्मूलन अभियान के साथ ही अंचल के जरुरतमंद लोगों की करता है,सहायतानारायणपुर/कोंडागांव 26 फरवरी 2024–नक्सल प्रभावित जिला-कोण्डागांव एवं नारायणपुर में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा नक्सल उन्मूलन अभियान के साथ-साथ अंचल के जरूरतमंद लोगों की मदद तथा हर संभव उनकी सहायता भी करते रहे हैं। इसी क्रम में श्री राणा युध्दवीर सिंह सन्धु, उप-महानिरीक्षक, क्षेत्रीय मुख्यालय (भुव०), श्री महेन्द्र प्रताप, सेनानी 29वीं वाहिनी एवं श्री सैय्यद जावेद अली, द्वितीय कमान, 29वीं वाहिनी के मार्गदर्शन में दिनांक 26/02/2024 को सी०ओ०बी फरसगांव में सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहत कृषि यंत्र संबंधित वस्तुओं का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के तहत मुंडपाल, बेडमाकोट, गोगला, फरसगांव एवं मंडोकी के 200 स्थानीय ग्रामीणों का निशुल्क में चिकित्सा जाँच की गई एवं दवाइयाँ भी वितरण की गई।

इस कार्यक्रम में श्री ज्ञान प्रकाश, सहायक सेनानी, 29वीं वाहिनी ने संबोधित करते हुए बताया गया कि भा०ति०सी०पु० इस क्षेत्र में आप सबकी सेवा व सुरक्षा के लिये तैनात है। किसी भी ग्रामीण की कोई समस्या होती है तो हमसे मिल सकते हैं। भा०ति०सी० पुलिस बल हमेशा आप लोगों की सेवा के लिये तत्पर है ग्रामीणों को वाहिनी द्वारा छात्रों एवं युवाओं के लिए चलाए जा रहे भर्ती परीक्षा में निशुल्क कोचिंग के बारे में बताते हुए अभिभावकों को अपने बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया एवं स्थानीय स्कूल के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया तथा बच्चो को उचित पारितोषिक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने व इसे सफल बनाने के लिये सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चिकित्सा शिविर द्वारा शिविर में आये सभी ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति व गर्मियों के मौसम में होने वाली बिमारियों के संबंध में जागरूक किया साथ ही स्वयं की साफ-सफाई, रहन-सहन व खान-पान के प्रति भी सजक रहने हेतु प्रेरित किया एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्रामिणो को नशा से मुक्त होने हेतु उचित परामर्श दिये गये ।

इस मौके पर श्री बलवान सिंह, उप-सेनानी, सामरिक मुख्यालय, क्षेत्रिय मुख्यालय (भुव०), श्री पगार जनारदन कालु, सहायक सेनानी, 29वीं वाहिनी, भा० ति०सी०पु०बल के पदाधिकारियों के अतिरिक्त थाना, प्रभारी, स्थानीय स्कूल के प्रधानाचार्य, स्थानीय गांव के सरपंच, महिला मंडल सदस्य, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्थानीय स्कूल के बच्चे एवं अध्यापकगण भी मौजूद थे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles