एकलव्य विद्यालय के बच्चे सड़क हादसा का शिकार, एक की हुई मौत दूसरा गंभीर
एकलव्य विद्यालय के बच्चे सड़क हादसा का शिकार, एक की हुई मौत दूसरा गंभीर
कोण्डागांव जिला अंतर्गत मर्दापाल – कोण्डागांव मार्ग में कारसिंह गांव के पास 16 दिसंबर की तड़के एक बाइक पेड़ से टकरा गई। इस घटना में एकलव्य विद्यालय गोलावंड के दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को तत्काल कोण्डागांव के जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया हैं। यहां उपचार के दौरान जिला अस्पताल में एक घायल छात्र की मौत हो गई तो दूसरा गंभीर छात्र को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय गोलावंड के शिक्षक बच्चों के साथ नजर आए।
जानकारी अनुसार, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय गोलावंड में अध्यनरत कक्षा 12वीं के विद्यार्थी रामेंद्र मरकाम और तुलेश्वर नेताम के पिता के साथ नेवता गांव में दियारी त्यौहार मनाने गए थे। 16 दिसंबर की सुबह तुलेश्वर और रामेंद्र एकलव्य विद्यालय गोलवान की ओर स्वयं की बाइक से निकले थे कि तभी कारसिंह गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस घटना के तत्काल बाद सिटी कोतवाली में पदस्थ आरक्षक भूषण कुलदीप और एकलव्य की शिक्षिका ज्योति यादव, तरुण चौहान ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस से कोण्डागांव के जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान रमेंद्र मरकाम की मौत हो गई, तुलेश्वर की नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी लगते ही आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारी, तहसीलदार कोण्डागांव व एकलव्य विद्यालय के स्टाफ मौके पर पहुंचकर घायल बच्चों के उपचार में सहयोग करते नजर आए।



