WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रविवार को भोंगापाल देंगे 94 करोड़ रूपए से अधिक राशि के विकास कार्यों की सौगात*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 31 मई 2025*

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रविवार एक जून को कोण्डागांव जिले के फरसगांव विकासखण्ड के ग्राम भोंगापाल में कोण्डागांव जिलावासियों को 94 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 51 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 28 करोड़ 51 लाख रूपए से अधिक के 28 लोकार्पण कार्य तथा 65 करोड़ 66 लाख रूपए से अधिक के 23 भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा भोंगापाल में बुद्ध शांति पार्क के शुभारंभ के साथ ही धनसुली में 76 लाख 44 हजार रूपए, नालाझर 94 लाख 87 हजार रूपए, अमरवती में 1 करोड़ 11 लाख 55 हजार रूपए, गारावंडी 1 करोड़ 80 लाख 58 हजार रूपए, सिरसीकलार 1 करोड़ 26 लाख 61 हजार रूपए, पिटेचुंआ 1 करोड़ 55 लाख 19 हजार रूपए तथा कलेपाल में 21 लाख 26 हजार रूपए की लागत से निर्मित जल जीवन मिशन के कार्यों का लोकार्पण करेंगें।
मुख्यमंत्री श्री साय इसके साथ ही 02 करोड़ 93 लाख 66 हजार रूपए की लागत से खरगांव से जबरूडीह तक तीन किलो मीटर लम्बी सड़क, 06 करोड़ 34 लाख 47 हजार रूपए की लागत से ग्राम छिंदली से डोंडरापाल तक बनी 6 किलो मीटर लम्बी सड़क, 4 करोड़ 32 लाख 89 हजार रूपए की लागत से जैतपुरी से गिरोला तक बनी सड़क, 75 लाख 23 हजार रूपए की लागत से केशकाल के कोहकामेटा में निर्मित हाई स्कूल भवन, 1 करोड़ 21 लाख 16 हजार रूपए की लागत से चिपावण्ड में निर्मित हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन, 1 करोड़ 67 लाख 11 हजार रूपए की लागत से परोदा से परिपथ मार्ग तक बनी साड़े चार किलो मीटर लम्बी सड़क, 1 करोड़ 41 लाख रूपए की लागत से खाले मुरवेण्ड में बनी प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास, 28 लाख 51 हजार रूपए की लागत से कोरकोटी में निर्मित उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन, 27 लाख 73 हजार रूपए की लागत से बबई में बनी उपस्वास्थ्य केन्द्र भवन, 16 लाख 36 हजार रूपए की लागत से बांसकोट में बनी आयुष औषधालय भवन, 37 लाख 36 हजार रूपए की लागत से ग्राम चिंगनार के ऑयल पॉम रोपण प्रक्षेत्र में चैनलिंक फैंसिंग और गेट निर्माण कार्य, 77 लाख रूपए की लागत से जनपद पंचायत केशकाल के विभिन्न 9 स्थानों पर निर्मित पुलिया व 32 लाख 75 हजार रूपए की लागत से अनतपुर में निर्मित पुलिया का लोकार्पण करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय इसके साथ ही 4 करोड़ 65 लाख 84 हजार रूपए की लागत से विश्रामपुरी में बनने वाले महाविद्यालय भवन, 4 करोड़ 96 लाख 50 हजार रूपए की लागत से बनने वाली कोहकामेटा से सिदावण्ड तक 5 किलो मीटर लम्बी सड़क, 5 करोड़ 56 लाख 24 हजार रूपए की लागत से सिलाटी से बंजोड़ा तक बनने वाली 5 किलो मीटर लम्बी सड़क, 4 करोड़ 65 लाख 84 हजार रूपए की लागत से माकड़ी में बनने वाले महाविद्यालय भवन, 75 लाख 23 हजार-75 लाख 23 हजार रूपए की लागत से कोण्डागांव नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 03 और तमरावण्ड में बनने वाले हाई स्कूल भवन, एक करोड़ 21 लाख 16 हजार लुभा बनने वाली हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन, एक करोड़ 21 लाख 16 हजार बफना बनने वाली हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन, एक करोड़ 21 लाख 16 हजार एवं छिनारी में बनने वाली हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन, 4 करोड़ 61 लाख 93 हजार रूपए की लागत से कोपाबेड़ा से शिवमंदिर तक मार्ग चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण सड़क कार्य, 4 करोड़ 35 लाख 91 हजार रूपए की लागत से वन उसरी में राष्ट्रीय राजमार्ग 30 से नारंगी नदी तक बनने वाले पुल-पुलिया सहित 4 किलो मीटर लम्बे मार्ग का डामरीकरण, 4 करोड़ 12 लाख 43 हजार रूपए की लागत से बड़ेकनेरा में नरेश पोयाम घर से डोंगरीगुड़ा तक 10 किलो मीटर लम्बे मार्ग का डामरीकरण, 3 करोड़ 75 हजार रूपए की लागत से लेमड़ी से शामपुर मुख्य मार्ग तक पुल-पुलिया सहित सड़क डामरीकरण, 2 करोड़ 20 लाख 75 हजार रूपए की लागत से बड़े बेन्दरी प्रज्ञा तालाब से बाखरा पहुंच मार्ग तक 5 किलो मीटर लम्बे सड़क निर्माण, 2 करोड़ 56 लाख 27 हजार रूपए की लागत से करंजी मुख्य मार्ग स्कूल पारा तक पुल-पुलिया सहित 3 किलो मीटर लम्बे मार्ग का निर्माण 5 करोड़ 20 लाख 35 हजार रूपए की लागत से भीरावण्ड से बोलबोला तक साड़े तीन किलो मीटर लम्बे मार्ग का निर्माण, 4 करोड़ 2 लाख 49 हजार रूपए की लागत से बिंजोली से बिंजागुड़ा तक 3 किलो मीटर लम्बे मार्ग का निर्माण, 2 करोड़ 47 लाख 79 हजार रूपए की लागत से 2 किलो मीटर लम्बी डोंगरीपारा जोबा मार्ग का निर्माण, एक करोड़ 72 लाख 76 हजार रूपए की लागत से ढाई किलो मीटर दहीकोंगा बड़े कनेरा मुख्य मार्ग से शिव मंदिर तक पहुंच मार्ग, 2 करोड़ 64 लाख 34 हजार रूपए की लागत से पोहमार से चेराकुर तक 6 किलो मीटर लम्बी सड़क का डामरीकरण, 2 करोड़ 16 लाख 47 हजार रूपए की लागत से पोहमार से जोड़ेंगा तक ढाई किलो मीटर लम्बी मार्ग का निर्माण, 48 लाख 41 हजार रूपए की लागत से आंवरी में आरसीसी पुलिया निर्माण, 32 लाख 91 हजार रूपए की लागत से जिला अस्पताल कोण्डागांव में एमसीएच एक्सटेंशन रूम एवं आरसीसी ड्रेन निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग, कृषि विभाग, श्रम विभाग, मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित भी करेंगे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles