WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*आरएसएस के बारे में धूल झोंकने में एक बार फिर नाकाम रहे भागवत**अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*मुख्यमंत्री साय ने जगदलपुर में बस्तर संभाग की विकास कार्यों की समीक्षा*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर 16 अप्रैल 2025*

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने दो दिवसीय बस्तर दौरे के दौरान जगदलपुर स्थित कलेक्टर कार्यालय में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में बस्तर संभाग में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और आधारभूत संरचनाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि “विश्वास हमारी सबसे बड़ी पूंजी है और हमें पूरी निष्ठा के साथ उनके कल्याण के लिए कार्य करना है।”
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे, कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहे और सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएँ।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में बस्तर एक नए परिदृश्य में उभर रहा है और यह परिवर्तन सभी के संयुक्त प्रयास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कार्ययोजना बनाई जाए तथा सभी निर्माण कार्य मानसून से पहले पूर्ण किए जाएँ।
बस्तर संभाग के आयुक्त डोमन सिंह ने क्षेत्र में हुए प्रमुख विकास कार्यों की प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना में 87.24% और आधार कार्ड निर्माण में 96.37% लक्ष्य प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री ने इन दोनों योजनाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।
बैठक में यह भी बताया गया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में 93.37% प्रगति हुई है, वहीं विद्युतीकरण के क्षेत्र में बस्तर संभाग ने 95.89% घरों में बिजली पहुंचाकर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। कांकेर जिले में शत-प्रतिशत विद्युतीकरण हो चुका है जबकि बस्तर और कोंडागांव में यह आँकड़ा 99% के पार पहुँच चुका है। शेष जिलों में दिसंबर 2025 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।
आवास योजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही आवास से वंचित न रहे, और दिसंबर 2025 तक सभी निर्माण कार्य पूर्ण किए जाएं। उन्होंने निर्माण सामग्री की आपूर्ति पंचायतों के माध्यम से एकसाथ करने की रणनीति अपनाने को कहा जिससे पारदर्शिता और गति सुनिश्चित की जा सके।
किसान क्रेडिट कार्ड योजना में 91.55% लक्ष्य हासिल किया गया है, जबकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में 82.88% किसानों को लाभ मिल रहा है। जनधन योजना के अंतर्गत 90.79% पात्र हितग्राही पंजीकृत हैं।
मुख्यमंत्री साय ने सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जैसे जिलों में योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। राजस्व मामलों जैसे नामांतरण, सीमांकन और त्रुटि सुधार को शीघ्र और समयबद्ध तरीके से निराकरण करने को कहा गया।
बैठक में स्थानीय युवाओं को कौशल विकास योजनाओं से जोड़ने, प्रशिक्षण के बाद 100% प्लेसमेंट सुनिश्चित करने और स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से रोजगार सृजन के प्रयासों को मजबूती देने के निर्देश भी दिए गए।
इस समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी श्री अरुण देव गौतम, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध कुमार सिंह, सचिव श्री राहुल भगत, पीसीसीएफ श्री श्रीनिवास राव, बस्तर संभाग के आयुक्त, आईजी पुलिस, सभी ज़िलों के कलेक्टर्स, एसपी, डीएफओ, जिला पंचायत सीईओ, नगर निगम आयुक्त एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles