WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM

Breaking
*अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी, मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत के संबंध में कोण्डागांव जिले के अधिकारियों का बैठक हुआ सम्पन्न।**राहुल गांधी का संसद मार्ग थाने का घेराव,पेलेट गन से घायल युवक की एफआईआर नहीं होने से 6घंटे तक दिया धरना**वंदेमातरम् राष्ट्रगीत है, राष्ट्रीयता की कसौटी नही**लाल किले का भाषण और फासीवादी एजेंडा की खुलती परतें**साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का “साइबर जागृति अभियान”**मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा*

कोंडागांवखेलछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*38वीं सब-जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की बालिका टीम ने रचा इतिहास, जीता स्वर्ण पदक*

WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.04 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.03 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (2)

*छत्तीसगढ़ आज तक , बीजापुर , 13 जनवरी 2026*

38वीं सब-जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की सॉफ्टबॉल बालिका टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता हरियाणा के झज्जर जिले के पतेड़ा में 9 से 12 जनवरी तक आयोजित की गई थी।
प्रतियोगिता की शुरुआत से ही छत्तीसगढ़ टीम का दबदबा देखने को मिला। टीम ने अपने पहले मुकाबले में हिमाचल प्रदेश को 10-0 से हराया, इसके बाद जम्मू-कश्मीर को 9-0 से पराजित किया। हालांकि मेजबान हरियाणा से एक कड़े मुकाबले में टीम को 3-2 से हार का सामना करना पड़ा।
लीग मैच में छत्तीसगढ़ ने पिछले वर्ष की स्वर्ण पदक विजेता आंध्रप्रदेश टीम को 13-3 से हराकर शानदार वापसी की।
इसके बाद टीम ने केरल को 1-0, मध्यप्रदेश को 3-0 तथा राजस्थान को 3-1 से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला हरियाणा के साथ खेला गया, जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम ने जबरदस्त जज्बा दिखाते हुए 9-3 से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबले में बीजापुर की खिलाड़ी शिल्पा मरपल्ली की दमदार बल्लेबाजी और अनुराधा कोवारसी की शानदार पिचिंग ने निर्णायक भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के दौरान त्रिवेणी मरपल्ली, अस्मिता मरपल्ली, रिंकी हेमला, सिमरन खलखो और सपना खलखो ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
यह उल्लेखनीय है कि सॉफ्टबॉल बालिका वर्ग में छत्तीसगढ़ ने पहली बार स्वर्ण पदक जीतकर राज्य को गौरवान्वित किया है।
प्रतियोगिता समाप्ति के बाद राज्य दल 14 जनवरी को संपर्कक्रांति ट्रेन से रायपुर लौटेगा। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिला प्रशासन एवं खेल विभाग के अधिकारियों ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं बालक वर्ग में भी छत्तीसगढ़ टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। टीम ने गोवा को 15-0 और गुजरात को 8-0 से हराकर सुपर लीग में प्रवेश किया। महाराष्ट्र के साथ खेले गए मुकाबले में कड़े संघर्ष के बाद छत्तीसगढ़ को टाईब्रेकर में हार का सामना करना पड़ा।

Chhattisgarh Aaj Tak
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.01 PM (1)
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM
WhatsApp Image 2026-08-11 at 5.04.02 PM (1)

Related Articles