Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव-2025,महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ‘ के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन*

*मेधावी छात्राओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान’*

*छत्तीसगढ़ आजतक,कोण्डागांव, 28 अगस्त 2025*

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव वर्ष 2025 अंतर्गत जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के होनहार बालिकाओं एवं उत्कृष्ट कार्य हेतु आंगनबाड़ी कार्यकताओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेण्डी ने छत्तीसगढ़ राज्य के रजत महोत्सव के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य 25 साल पूरा हो रहा है और हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में कई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इस कार्य में महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी जमीनी स्तर पर योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने सभी को विकसित छत्तीसगढ़ की कामना के साथ रजत जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत बाल विवाह के रोकथाम के संबंध में शपथ भी दिलाई गई। साथ ही कक्षा 10वीं एवं 12वीं की 30 मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया और उत्कृष्ट कार्य हेतु 16 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रंगोली, व्यंजन, कुर्सी दौड़ एवं चम्मच दौड़ प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में दिव्या वैद ने प्रथम स्थान, भवानी ढाली ने दूसरा स्थान और मंदाकिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसी तरह कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में खेमलता कोर्राम ने प्रथम स्थान, दम्मी पोयाम ने दूसरा स्थान और पुष्पा पाण्डे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में गायत्री मानिकपुरी ने प्रथम स्थान एवं दम्मी पोयाम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। व्यंजन प्रतियोगिता में शीला देवांगन ने प्रथम स्थान तथा अनिता नाग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
कार्यक्रम में पार्षदगण श्री संतोष पात्रे, सुषमा खोबरागडे, सुमन शुक्ला, जनपद सदस्य श्री फरसू नेताम सहित एसडीएम श्री अजय उरांव, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अवनी कुमार बिसवाल, तहसीलदार, जिला बाल संरक्षण अधिकारी , महिला सशक्तिकरण की टीम सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles