Breaking
*मंदिर के चढ़ावे से विपक्षी सांसदों तक डाकेजनी!**एन एच एम में बड़ी कार्रवाई: वित्तीय अनियमितता मामले में डीपीएम, डीएएम और डीटीसी की संविदा सेवा समाप्त**यूनिसेफ प्रतिनिधिमंडल ने शंकरपुर में सामुदायिक पहल कार्यों का किया अवलोकन**शाला प्रवेश उत्सव में विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों ने ली नशा मुक्ति की शपथ**महंगाई, बेरोजगारी एवं डीज़ल-पेट्रोल की कीमतों पर नियंत्रण करने सहित कमी दूर करने सीपीआई ने 6 मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा**एक प्रवक्ता के ‘आखेट’ में झलकती डॉ.आंबेडकर के विचारों से घृणा!**बस्तर में सड़कों और पुलों के काम में आएगी तेजी, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने अधिकारियों व ठेकेदारों की ली बैठक**सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की ‘परजीवी’ और ‘कॉकरोच’ वाली टिप्पणी पर मनोज झा की खुली चिट्ठी**जिला कोंडागाँव में नवीन जिला एवं सत्र न्यायालय भवन के निर्माण से बेहतर कार्य-वातावरण निर्मित होगा एवं न्यायिक प्रक्रिया में तेजी के साथ उच्च गुणवत्तायुक्त न्याय सुविधापूर्वक सुलभ हो सकेगा–माननीय श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा मुख्य न्यायाधीश छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर**मुख्य न्यायाधिपति छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा, द्वारा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय भवन,कोण्डागांव का भूमि पूजन एवं शिलान्यास*

कोंडागांवछत्तीसगढ़ / मध्यप्रदेश

*केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हाथों छत्तीसगढ़ पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड*

*24 वर्षों के शानदार ट्रैक रिकॉर्ड के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान*

*छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर,14 दिसंबर 2024*

रायपुर छत्तीसगढ़ पुलिस को अपनी सत्यनिष्ठा, मानवीय गरिमा और पिछले 24 वर्षों के शानदार ट्रैक रिकॉर्ड के लिए देश के सर्वोच्च पुलिस सम्मान राष्ट्रपति पुलिस कलर अवार्ड से 15 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पुलिस परेड ग्राउंड, रायपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के हाथों सम्मानित किया जाएगा।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा छत्तीसगढ़ पुलिस को यह सम्मान मिलना मेरे लिए गर्व का क्षण है। यह मेरे गृहमंत्री के कार्यकाल में हुआ है जिससे मैं और भी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। यह पुरस्कार हमारे पुलिस बल के कर्तव्यपरायणता, मेहनत और ईमानदारी का प्रमाण है।

राष्ट्रपति का पुलिस कलर अवार्ड छत्तीसगढ़ पुलिस के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जोड़ता है। यह सम्मान न केवल हमारे पुलिस बल के मनोबल को ऊंचा करेगा, बल्कि उनकी कर्तव्यनिष्ठा और सार्वजनिक सेवा के प्रति प्रतिबद्धता को भी और सशक्त बनाएगा।यह सम्मान केवल पुलिस विभाग का ही नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का है। मैं छत्तीसगढ़ पुलिस के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए धन्यवाद और शुभकामनाएं देता हूं।”

अब छत्तीसगढ़ पुलिस के सभी अधिकारी और जवान अपनी वर्दी में इस विशिष्ट निशान को धारण करेंगे, जो उनकी उत्कृष्टता और पहचान का प्रतीक बनेगा। यह उपलब्धि पुलिस के प्रत्येक सदस्य के लिए प्रेरणा का स्रोत होगी।

Chhattisgarh Aaj Tak

Related Articles